कैमरून ग्रीन बने दूल्हा, गुपचुप रचाई शादी? कौन है ऑस्ट्रेलियाई स्टार की हमसफर

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cameron Green: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है. उन्होंने रविवार, 13 सितंबर को सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की. हालांकि, ग्रीन और उनकी पार्टनर एमिली रेडवुड की शादी 4 सितंबर को ही हो चुकी थी. इस खास मौके पर दोनों के परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे.

पांच साल से डेट कर रहे Cameron Green emily redwood

कैमरून ग्रीन और एमिली रेडवुड पिछले करीब पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने संयुक्त रूप से शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें ग्रीन ब्लैक सूट और एमिली व्हाइट वेडिंग गाउन में नजर आईं. दोनों की जोड़ी तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही है. यह शादी पर्थ के कोटेस्लो स्थित सिविक सेंटर ग्राउंड में हुई. शादी की रस्मों के बाद ग्रीन और एमिली ने कपल डांस भी किया. इस समारोह में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी शामिल हुए. ग्रीन ने मिचेल मार्श समेत अपने क्रिकेटर दोस्तों के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं.

फरवरी में की थी सगाई

ग्रीन और एमिली रेडवुड साल 2020 से एक-दूसरे के साथ हैं. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने पिछले साल फरवरी में सगाई की थी. अब करीब पांच साल के रिश्ते को शादी के बंधन में बदलकर दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है. बता दें कि एमिली रेडवुड पेशे से डायटिशियन हैं और फिलहाल अपनी पीएचडी भी कर रही हैं. उन्होंने न्यूट्रिशन एंड फूड साइंस में बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद मास्टर ऑफ डायटेटिक्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के साथ-साथ वह कैमरून ग्रीन के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी अक्सर चर्चा में रही हैं.

कैसा रहा कैमरून ग्रीन का करियर

27 वर्षीय कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ऑलराउंडरों में शामिल हैं. उन्होंने अब तक 39 टेस्ट, 37 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 1,920 रन, वनडे में 946 रन और टी20 इंटरनेशनल में 638 रन दर्ज हैं.

गेंदबाजी में भी ग्रीन ने टीम के लिए अहम योगदान दिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 39 विकेट, वनडे में 21 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 14 विकेट हासिल किए हैं. IPL में भी ग्रीन का सफर काफी चर्चा में रहा है. IPL 2026 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, जहां फ्रेंचाइजी ने उन्हें 25 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में अपने साथ जोड़ा था. इससे पहले वह 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के स्थायी टेस्ट कोच बनना चाहते हैं माइक हेसन, नई जिम्मेदारी को लेकर खुद दिया बड़ा बयान

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version