पाकिस्तान के स्थायी टेस्ट कोच बनना चाहते हैं माइक हेसन, नई जिम्मेदारी को लेकर खुद दिया बड़ा बयान

Islamabad: माइक हेसन अब पाकिस्तान की टेस्ट टीम के नए हेड कोच बन सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें अचानक टीम की जिम्मेदारी दी गई थी. अब हेसन ने साफ कहा है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) उन्हें आगे भी टेस्ट टीम का फुल-टाइम कोच बनाने का ऑफर देता है, तो वह इस काम को करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

पाकिस्तान का 0-3 से सफाया

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का 0-3 से सफाया हो गया. सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए सरफराज अहमद को कोचिंग जिम्मेदारी से हटा दिया और सात खिलाड़ियों को भी घर भेज दिया. इसके बाद पाकिस्तान के सफेद गेंद के कोच माइक हेसन को बर्मिंघम में तीसरे टेस्ट के लिए टीम की जिम्मेदारी संभालने के लिए बुलाया गया. अब सीरीज खत्म होने के बाद हेसन ने साफ कर दिया है कि अगर उन्हें पाकिस्तान की टेस्ट टीम का स्थायी कोच बनने का मौका मिलता है तो वह इस भूमिका के लिए तैयार हैं.

इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचा

हेसन ने कहा कि मैंने इस समय इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचा है. मेरे वापस लौटने के करीब एक सप्ताह बाद एशियाई खेल शुरू होने वाले हैं और सफेद गेंद के लिहाज से इस समय मेरा मुख्य ध्यान उसी पर है. इसके बाद जब टेस्ट टीम को लेकर आगे चर्चा होगी, तब मुझे लगता है कि इस बारे में बात होगी. उन्होंने आगे कहा कि हां, मैं इसके लिए निश्चित रूप से तैयार रहूंगा. मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है और मुझे लगता है कि पाकिस्तान के क्रिकेट सिस्टम में पर्याप्त प्रतिभा मौजूद है. अगर हम उन्हें अच्छी दिशा दे सकें तो टीम आगे बढ़ सकती है.

जिम्मेदारी संभालने पर विचार करूंगा

हालांकि, यह एक-दो मैच में नहीं होने वाला है. लेकिन मुझे लगता है कि वहां काफी प्रतिभा है और मैं उसकी जिम्मेदारी संभालने पर विचार करूंगा. माइक हेसन ने यह भी बताया कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ब्रेंडन मैकुलम के बाद टेस्ट टीम के कोच पद के लिए उनसे संपर्क किया था. हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान के साथ अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी. हेसन ने कहा कि मेरे एजेंट ने मुझसे संपर्क कर बताया था कि बातचीत करने और मेरी उपलब्धता के बारे में पूछने के लिए एक प्रस्ताव आया है. मुझे लगता है कि उन्होंने कई लोगों से संपर्क किया था. मैंने साफ कर दिया था कि मैं पाकिस्तान के लिए प्रतिबद्ध हूं.

इसे भी पढ़ें. ‘हमारी विविधता हमारी पहचान रहे और सहयोग हमारी प्रेरणा बने’, BRICS  समिट में गूंजा PM मोदी का संदेश

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version