NASA ने फिर टाली Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष में जाने के लिए अभी और करना होगा इंतजार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Axiom-4 launch postponed: भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने का इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बता दें कि 22 जून को लॉन्‍च होने वाले Axiom-4 मिशन की तारिख को नासा की ओर से एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है, जिसकी जानकारी आईएसएस की ओर से X पर इसकी जानकारी दी गई है.

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन का प्रक्षेपण, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं, एक बार फिर तकनीकी खामियों और अन्य कारणों की वजह से इसे टाल दिया गया है. ऐसे में अब इस मिशन की नई लॉन्चिंग डेट क्या होगी, फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

फिर टली  Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग

दरअसल, इस ऐतिहासिक मिशन लॉन्चि‍ग को लेकर ISS ने X पर अपने पोस्‍ट में लिखा कि NASA, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स एक्सिओम मिशन 4 के लिए प्रक्षेपण अवसरों की समीक्षा जारी रखे हुए हैं. नासा रविवार, 22 जून को प्रक्षेपण से पीछे हट रहा है और आने वाले दिनों में प्रक्षेपण की नई तारीख तय करेगा.

19 जून को लॉन्च नहीं हो पाया था Axiom-4 मिशन  

बता दें कि इससे पहले 19 जून को भी लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) लीक होने के चलते Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग टाल दी गई थी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नासा की ओर से मिशन को स्‍थगित करने का फैसला लिया गया था. वहीं, अब एक बाद फिर से इस मिशन की लॉन्चिंग को टाल दिया गया है.

NASA जल्द करेगा नई तारीख का ऐलान

NASA के मुताबिक, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के Zvezda सर्विस मॉड्यूल के पिछले हिस्से में हाल ही में हुए मरम्मत के काम के बाद, स्टेशन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जा रही है. दरअसल, ISS के सभी सिस्टम एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई हैं, यही वजह है कि NASA यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अतिरिक्त अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन पर भेजने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुरक्षित और तैयार हों.

शुभांशु शुक्ला रचेंगे इतिहास

बता दें कि इस बहुप्रतीक्षित मिशन को बीते तीन दिनों में दूसरी बार स्‍थगित किया गया है. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस मिशन के पायलट हैं. वह ISS पर जाने वाले पहले भारतीय, जबकि राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे. ऐसे में सभी की निगाहें उस नई तारीख पर अटकी हुई है, जब शुभांशु शुक्ला और उनके सहयोगी अंतरिक्ष में नया इतिहास रचने के लिए रवाना होंगे.

इसे भी पढें:-विदेशी ताकत से हरी झंडी की जरुरत नहीं, हम वही करेंगे जो हमारे लिए अच्छा है, नेतन्याहू की ईरान को एक और चेतावनी

Latest News

UPPSC LT Grade Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 2 विषयों का रिजल्ट जारी, यहां uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने LT Grade शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. यहां जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका.

More Articles Like This