पाकिस्‍तान में बलूच लड़ाकों का कहर, कई सैन्य चौकियों पर हमला… 6 सैनिकों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baloch Liberation Army: पाकिस्‍तान इस समय बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंक से जुझ रहा है. इसी बीच बीएलए ने एक बयान जारी कर बलूचिस्तान के कलत और तुर्बत दो अलग-अलग हमले कादावा किया है, जिसमें छह पाकिस्तानी सैन्‍यकर्मी मारे गए है. बीएलए का कहना है कि उसके लड़ाकों ने आधुनिक और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. साथ ही इस हमले को पाकिस्तानी सेना के खिलाफ ‘आजादी की लड़ाई’ का हिस्सा बताया है.

कलत और तुर्बत  में हुए हमलों की जिम्‍मेदारी लेते हुए बीएलए ने अपने बयान में कहा है कि ‘बलूच लिबरेशन आर्मी के स्वतंत्रता सेनानियों ने कलत और तुर्बत में दो अलग-अलग हमलों में दुश्मन पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया.’

पाकिस्‍तानी सेना को पीछे हटने के लिए होना पड़ा मजबूर

बीएलए का दावा है कि उसके लड़ाकों ने कलत के ज़वाह क्षेत्र में हमला किया. जिसमें भारी नुकसान होने के बाद सेना के सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस हमले में में पाकिस्‍तानी सेना के छह कर्मियों की मौत हो गई. वहीं, तुर्बत के अबसार इलाके में एक सैन्य चौकी पर ग्रेनेड से एक अलग हमला किया गया, जिसके बारे में समूह का दावा है कि इसमें कई पाकिस्तानी सेना के जवानों की हताहत हुई और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

सैन्य और खुफिया एजेंसियों पर निशाना

बता दें कि इससे पहले भी बीएलए ने पूरे प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और कथित खुफिया एजेंसियों के खिलाफ कई अभियानों की जिम्मेदारी ली है. हाल ही में एक बयान में समूह ने कहा था कि उसने स्नाइपर फायरिंग, ग्रेनेड हमले और बुनियादी ढांचे को नष्ट करने समेत सात अलग-अलग कार्रवाइयां की हैं. इस दौरान ज़ामुरान के तनक क्षेत्र में एक स्नाइपर ने पाकिस्तानी सेना के एक जवान को मार गिराया था. इसके अलावा एक अन्य ऑपरेशन में सैन्य ड्रोन को गिरा दिया गया था.

इसे भी पढें:- ‘शटडाउन’ की कगार पर अमेरिकी सरकार, आधी रात तक खत्म हो जाएगी फंडिंग, रिपब्लिकन के हाथ में अंतिम फैसला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version