अमेरिका-चीन ने की बलूचिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान का साथ देने की कही बात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Balochistan Terror Attack: पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान में 27 अगस्‍त को हुए आतंकवादी हमले की अमेरिका और चीन ने कड़ी निंदा की है. इसके साथ ही आंतकवाद विरोधी कार्रवाई में पाकिस्‍तान के साथ देने की भी बात कहीं है.

अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि अमेरिका पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए कई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई.

शांति-स्थिरता को बाधित करने वाली कोई भी हिंसा अक्षम्‍य

उन्‍होंने कहा कि शांति और स्थिरता को बाधित करने वाली कोई भी हिंसा क्षम्य नहीं है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका पाकिस्तान के साथ खड़ा हैं और वो उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हैं जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है.

आतंकवाद का डटकर विरोध करता है चीन

वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने अपने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि चीन पाकिस्तान में हुए आंतकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता है और मृतकों के प्रति शोक प्रकट करता है. उन्‍होंने कहा कि वो किसी भी प्रकार के आतंकवाद का डटकर विरोध करते हैं और पाकिस्तान की ओर से आंतकवाद विरोधी कार्रवाई चलाने, सामाजिक एकता और स्थिरता बनाए रखने तथा जन सुरक्षा का समर्थन जारी रखेंगे.

तीन दर्जन से भी अधिक लोगों को मारी गई गोली

आपको बता दें कि 26 अगस्त को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कई आतंकवादी हमले हुए. इस दौरान बंदूकधारी हत्यारों ने बलूचिस्तान में पाक सुरक्षा बल और पुलिस पर भी हमला किया. इजना ही नहीं उन्‍होंने वाहनों को रोककर करीब तीन दर्जन से अधिक बेगुनाह नागरिकों को मार डाला. साथ ही सड़क और रेलवे जैसी बुनियादी ढ़ांचों को भी बर्बाद कर दिया.

इसे भी पढें:-वेस्ट बैंक में आतंकवाद का खात्मा: इजरायल ने शुरू किया नया अभियान, अब तक 40476 फि‍लिस्तीनियों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version