बीएनपी का जीतना भारत के लिए अच्छी ख़बर, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया

Bangladesh : बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद नतीजों की तस्वीर साफ हो चुकी है. बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) प्रमुख तारिक रहमान को चुनाव में बंपर जीत मिली है. माना जा रहा है कि तारिक रहमान का बांग्लादेश का अगला प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है. दूसरी ओर इलेक्शन में जमात-ए-इस्लामी को करारी हार का सामना करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, बीएनपी की जीत और जमात की हार, भारत के लिए भी कई मायनों में खास है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ये दोनों ही खबर भारत के लिए अच्छी ख़बर है. बता दें कि जमात-ए-इस्लामी को कट्टरता और रूढ़िवादी सोच के लिए जाना जाता है, यही कारण है कि इसे पाकिस्तान का पक्षधर माना जाता है. इसके साथ ही जमात ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की आज़ादी का विरोध किया था. क्‍योंकि जमात की बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं के प्रति सोच अच्छी नहीं रही है. वहीं, बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक हालात में बीएनपी का जीतना भारत के लिए अच्छी ख़बर है.

बांग्लादेश की सत्ता में रह चुकी बीएनपी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एबख़ालिदा जिया के निधन पर भारत के विदेश मंत्री ने ढाका का दौरा किया था और तारिक रहमान से मुलाक़ात की थी. ऐसे में पीएम का शोक संदेश का पत्र भी तारिक रहमान को सौंपा था. बता दें कि इसके पहले भी बीएनपी बांग्लादेश की सत्ता में रह चुकी है, इसलिए भारत के साथ रिश्तों की अहमियत बीएनपी को मालूम है.

पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के दौरान बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान को चुनाव में मिली जीत की बधाई दी. उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा कि बांग्लादेश संसदीय चुनाव में बीएनपी को जीत दिलाने के लिए तारिक रहमान को बधाई और ये भी कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के आपके नेतृत्व पर भरोसे को दिखाती है. मैं आपके साथ मिलकर हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं.

इसे भी पढ़ें :- अप्रैल में जिनपिंग से मिलने चीन पहुंचेंगे ट्रंप, बोले-वह भी साल के आखिर में आएंगे अमेरिका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version