Bangladesh: भारत का वीजा न मिलने पर भड़के बांग्‍लादेशी, वीजा केंद्र के बाहर किया हंगामा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh News: भारत के पड़ोसी मुल्‍क बांग्‍लादेश में चल रही राजनीतिक उथल पुथल के बीच बहुत से लोग देश छोड़कर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ढाका स्थित भारतीय वीजा केंद्र के बाहर लोगों ने जमकर हंगामा किया. दरअसल अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर वीजा के लिए उनके अनुरोधों में देरी होने के बाद सैकड़ों बांग्‍लादेशी नागरिक भड़क गए और भारतीय वीजा आवेदन केंद्र के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया.

 क्‍यों हुआ प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें नाराज़ वीज़ा आवेदक, वीज़ा मिलने में हो रही देरी और कथित उत्पीड़न के खिलाफ नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि महीनों तक लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें उनका वीजा नहीं मिल रहा है. इस प्रर्दशन से केवल भारतीय वीजा केंद्र ही नहीं बल्कि दूसरे देशों की वीजा प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है.

भारत वीजा आवेदक केंद्र ने शुरू किया था सीमित संचालन 

जानकारी दें कि अगस्‍त माह की शुरुआत में भारत वीजा आवेदक केंद्र ने सीमित संचालन शुरू किया था. पीएम शेख हसीना के इस्तीफे के बाद संचालन बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ था. 13 अगस्त को भारतीय वीजा केंद्र ने कहा था कि हमने सीमित संचालन’ फिर से शुरू कर दिया है. पासपोर्ट संग्रह के लिए आवेदकों से कहा गया कि टेक्सस मैसेज मिलने के बाद ही केंद्र पर आएं.

ये भी पढ़ें :- सूडान में बारिश से तबाही, बांध टूटने से कई की मौत; सैकड़ों लापता

 

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version