बांग्लादेश में NCP के ‘जुलाई मार्च’ में बम धमाका, नाहिद ने प्रशासन पर लगाया आरोप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh blast: बांग्लादेश में सोमवार को ढाका के पास सावर में विपक्षी दल नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान बम धमाका हुआ है, जिसमें चार लोगों के घायल होने की खबर है. यह रैली बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ 2024 में हुए छात्र विरोध-प्रदर्शनों की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर बुलाई गई थी. इस दौरान पार्टी के नेता नाहिद इस्लाम ने सरकार और प्रशासन पर रैली में धमाके कराने का आरोप लगाया है.

एनसीपी नेता नाहिद इस्लाम ने रैली में धमाकों के बाद कहा कि ‘सावर में हुई बिजली कटौती कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि यह एक कायरतापूर्ण हमले के लिए सुनियोजित साजिश थी. इस हिंसा के लिए प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार है. उन्हें लगता है कि वे आतंक, डराने-धमकाने और विस्फोटकों के जरिए हमें रोक लेंगे तो वे गलत हैं. जुलाई मार्च अटूट संकल्प के साथ जारी रहेगा.’

देशी बम से धमाका

बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, एनसीपी की रैली में देसी बम धमाका किया गया, जिसके बाद सावर मॉडल पुलिस स्टेशन के सामने बोलते हुए एनपीसी संजोयक नाहिद इस्लाम ने कहा कि पार्टी शांति से वहीं रहेगी और हमले के लिए पुलिस अधिकारियों से जवाबदेही की मांग करेगी. पुलिस प्रशासन और इस इलाके के सांसद लोगों की सुरक्षा पक्की करने में नाकाम रहे हैं.

धमाके के बाद नाहिद के नेतृत्व में एनसीपी नेताओं ने सावर मॉडल पुलिस स्टेशन के सामने डेरा डाल दिया. उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि बम हमला किसने किया, लेकिन हम जानते हैं कि इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और अधिकारियों की है. वहीं, अस्पताल अधिकारियों का कहना है कि सोमवार रात सावर में नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान हुए धमाके में कम से कम चार लोग घायल हो गए.

एनसीपी का जुलाई मार्च

बता दें कि NCP का जुलाई मार्च सोमवार से शुरू हुआ है. यह जुलाई के बड़े जन-आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ के कार्यक्रम का हिस्सा है. इस दौरान नाहिद इस्लाम कई मांगे उठा रहे हैं, जिसमें जुलाई चार्टर लागू करना एक बेहद अहम मुद्दा है. उन्होने कहा कि बांग्लादेश में फरवरी में चुनावों में जनमत संग्रह (रेफरेंडम) के पक्ष में लोगों ने वोट दिया था लेकिन BNP सरकार अब जनमत संग्रह और जुलाई चार्टर से इनकार कर रही है. यह लोगों को धोखा दे रही है, देश के साथ विश्वासघात कर रही है. सरकार को चार्टर लागू करना चाहिए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version