Bangladesh News: बीएनपी नेता ने भारत-बांग्लादेश के रिश्ते को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh News: शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भारत आने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. दोनों देशों के रिश्तों को लेकर अब बांग्लादेश की प्रमुख पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता मिर्जा इस्लाम आलमगीर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे. हालांकि, उन्होंने कुछ मुद्दे भी गिनाए, जिन्हें सुलझाया जाना जरूरी है.

भारत से रिश्तों पर क्या बोले बीएनपी नेता

बीएनपी नेता ने एक इंटरव्यू के दौरान भारत के साथ रिश्तों के सवाल पर कहा कि ‘बेशक दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे. क्योंकि, हम (बीएनपी) बतौर राजनीतिक पार्टी भारत को अपना दोस्त और पड़ोसी मानते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों को सुलझाया जाए जिनमें जल बंटवारे का मुद्दा, सीमा पर बीएसएफ द्वारा बांग्लादेशी लोगों की हत्याएं, दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन को दूर करने जैसे मुद्दे शामिल हैं. हम भारत से अच्छे रिश्ते चाहते हैं.

खालिदा जिया की तबीयत खराब

उन्‍होंने बीएनपी नेतृत्व को लेकर कहा कि ‘खालिदा जिया बीमार हैं. जिया पार्टी की अध्यक्ष हैं और वह बांग्लादेश की सबसे लोकप्रिय नेता हैं. लेकिन, वह बीमार हैं और अभी उन्हें इलाज की जरूरत है. अगर डॉक्टर इजाजत दे देंगे तो वे इलाज के लिए विदेश जाएंगी. अगर वह वापस आती हैं और यकीनन वे अगले चुनाव में बीएनपी का चेहरा होंगी. लेकिन, अगर वे वापस नहीं आती हैं तो अगर वह चुनाव लड़ने के लिए फिट नहीं हैं, तो कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान उनकी जगह लेंगे.

निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराएगी अंतरिम सरकार

बीएनपी नेता ने आगे कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और अपनी पार्टी और लोगों को छोड़कर देश से भाग गई हैं. उन्हें लोगों के साथ रहना चाहिए था, लेकिन उन्होंने देश छोड़ दिया. जहां तक हमारी जानकारी है, वे दिल्ली में हैं. एक छात्र और नागरिक विद्रोह हुआ यह एक क्रांति थी और उससे पहले, शेख हसीना की पुलिस ने लगभग 1,000 छात्रों को मार डाला और लगभग 12,000 लोगों को गिरफ्तार किया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version