बांग्लादेश में गर्माया राष्ट्रीय चुनाव में देरी का मुद्दा, मो. यूनुस से मुलाकात करेगें बीएनपी नेता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Election: बांग्लादेश के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) दिसंबर 2025 के बाद राष्ट्रीय चुनाव में किसी भी तरह की देरी के खिलाफ है. ऐसे में अब वो अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात करेगी. इस दौरान पार्टी आगामी चुनाव के लिए एक स्पष्ट रोडमैप की मांग करेगी.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बीएनपी स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि बैठक के दौरान पार्टी अंतरिम सरकार की मंशा पर स्पष्टता की मांग करेगी. उन्‍होंने कहा कि हम मुख्य सलाहकार को दिसंबर तक चुनाव कराने के उनके वादे की याद दिलाएंगे. उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि करने की अपील करेंगे. साथ ही चुनाव आयोग को सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने का निर्देश देने के लिए भी कहेंगे.

सड़कों पर उतरेंगे बीएनपी नेता

इतना ही नहीं पार्टी के नेताओं ने संकेत दिया है कि यदि बैठक के दौरान कोई आम सहमति नहीं बनी तो वे लोकतंत्र की बहाली और इसी वर्ष राष्ट्रीय चुनाव कराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेंगे. पार्टी ने अगले तीन महीनों के लिए गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की है. सूत्रों के मुताबिक, ये कार्यक्रम संभवतः रैलियां, मार्च और जुलूस होंगे, जिनकी शुरुआत जमीनी स्तर से होगी.

पांच साल तक बनी रहेगी अंतरिम सरकार

बीएनपी की स्थायी समिति के एक सदस्य ने कहा कि राष्ट्रीय चुनाव को स्थगित करने और वर्तमान अंतरिम सरकार को पांच साल तक सत्ता में बनाए रखने के मकसद से एक अभियान चल रहा है. उन्‍होंने कहा कि गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने हाल ही में दावा किया था कि जनता चाहती है कि अंतरिम सरकार पांच साल तक बनी रहे.

वहीं, हाल ही में मो‍हम्‍मद यूनुस ने कहा था कि चुनाव दिसंबर 2025 और जून 2026 के बीच होंगे. साथ ही उन्‍होने ये भी कहा कि आम सहमति आयोग सभी राजनीतिक दलों से सुधारों पर सक्रिय रूप से राय इक्ट्ठा कर रहा है.

इसे भी पढें:-26/11 हमले के बाद बदल गया भारत-पाकिस्तान का रिश्ता, दोनों देशों के बीच वार्ता को एस जयशंकर ने बताया ‘वेस्ट ऑफ टाइम’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version