Bangladesh Election: चीफ रहमान का दावा-बांग्लादेश के वोटरों के जनादेश से सत्ता हासिल करेगी ‘जमात’

Bangladesh Election: कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने कहा है कि अगर वोटिंग स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होती है तो हम परिणाम मानेंगे. दूसरों को भी लोगों का फैसला मानना ​​चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी पार्टी बांग्लादेश के वोटरों के जनादेश से सत्ता हासिल करेगी.

यह चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, हिंसा रहित हो

रहमान ने गुरुवार सुबह ढाका स्थित मोनीपुर हाई स्कूल और कॉलेज स्थित निर्वाचन केंद्र पर वोट डालने के बाद यह बात कही. उन्होंने आगे कहा कि हम दुआ करते हैं कि यह चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, हिंसा रहित हो और सभी को मंजूर हो. हमें उम्मीद है कि एक ऐसी सरकार बनेगी जो किसी एक व्यक्ति, परिवार या पार्टी की नहीं बल्कि इस देश के 18 करोड़ लोगों की होगी. हमें ऐसी सरकार बनने की उम्मीद है.

मतदाताओं को लुभाने के लिए धर्म और धन बल 

जमात-ए-इस्लामी और उसके नेता शफीकुर रहमान पर आरोप है कि वे मतदाताओं को लुभाने के लिए धर्म और धन बल का सहारा ले रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक जमात गठबंधन ने पार्टी को मदद करने वाले मतदाताओं को 15,000 बांग्लादेशी टका देने के ऑफर वाले पर्चे पूरे देश में बांटे हैं.

गंभीर सजा से भी मिलेगी मुक्ति

दस्तावेज में कहा गया है कि जो परिवार पार्टी को वोट देंगे, उनकी अगली जिंदगी पाप मुक्त होगी और उन्हें गंभीर सजा से भी मुक्ति मिलेगी. पर्चे में मतदाताओं से पोलिंग बूथ पर कैमरा फोन लाने और शफीकुर रहमान को वोट देने के सबूत के तौर पर बैलेट पेपर में उनके चिह्न पर ठप्पा लगी तस्वीर लेने को कहा गया है.

पल्ला (तराजू) के लिए वोट करने का वादा

इसमें लिखा था कि आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों से दारी पल्ला (तराजू) निशान के लिए वोट करने का वादा पूरा करना होगा. यह वादा आपकी अगली जिंदगी को पाप-मुक्त करेगा और गंभीर सजा से मुक्ति दिलाएगा. आपको चुनाव के दिन सुबह सेंटर पर जाना होगा और एक कैमरा फोन लाना होगा ताकि आप सबूत के तौर पर बैलेट पर ठप्पा लगाने के बाद फोटो ले सकें.

इसे भी पढ़ें. Delhi NCR Air Taxi: दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत? हवा में दौड़ेंगी टैक्सियां, 10 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version