अगले नोटिस तक नहीं होगा…, बांग्लादेश हिंसा के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला

Bangladesh : बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद चटगांव में जमकर हिंसा हुईं. इसके साथ ही कई मीडिया संस्थानों, सांस्कृतिक केंद्रों और राजनीतिक कार्यालयों पर ताबड़तोड़ हमले किए गए. हालात को देखते हुए भारतीय वीजा संचालन को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है.

बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा फैलने के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार देर रात चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग पर हमला कर दिया. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, पिछले साल हुए विद्रोह में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से राजनयिक तनाव और बढ़ गया है. उच्चायोग की इमारत पर धावा बोलने की कोशिश कर रही भारी भीड़ को सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया.

भारतीय वीजा संबंधी परिचालन निलंबित

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा चटगांव स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (एएचसीआई) में कुछ ही समय में हुई एक सुरक्षा घटना के कारण भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) चटगांव में भारतीय वीजा संबंधी परिचालन 21/12/2025 से अगले आदेश तक निलंबित रहेगा. बता दें कि हालात को शांत होते हुए देख वीजा केंद्र को पुनः खोलने की घोषणा की जाएगी.

वीजा आवेदन केंद्र में शुरू परिचालन

कुछ ही दिनों में बांग्लादेश में ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग के साथ-साथ चटगांव, खुलना और राजशाही में सहायक उच्चायोगों के पास विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं, जिसमें प्रदर्शनकारी पिछले सप्ताह उस्मान हादी पर हुए घातक हमले के बाद सड़कों पर उतर आए हैं. भारत सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद किए गए ढाका स्थित वीजा आवेदन केंद्र में भारत ने परिचालन फिर से शुरू कर दिया.

शेख हसीना सहित सभी हत्यारों को वापस भेजने की मांग

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित IVAC राजधानी में सभी भारतीय वीजा सेवाओं के लिए प्रमुख एकीकृत केंद्र के रूप में कार्य करता है. इसके साथ ही दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने राजशाही में सहायक भारतीय उच्चायुक्त के कार्यालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया और शेख हसीना सहित सभी हत्यारों को वापस भेजने की मांग की.

 

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This

Exit mobile version