बांग्लादेश में अल्पसंख्यक असुरक्षित: रंगपुर में 4 हत्याओं के बाद चांदपुर से पूरा हिंदू परिवार लापता

Dhaka: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक खासकर हिंदू परिवारों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. रंगपुर में स्कूल शिक्षक गणपति चक्रवर्ती और उनके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद अब चांदपुर से एक और हिंदू परिवार के चार सदस्य लापता बताए जा रहे हैं. लापता लोगों में चांदपुर शहर में SK शिल्पालय के मालिक पिंटू दास, उनकी पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं.

परिवार के लापता होने की पुष्टि

पिंटू दास के करीबी रिश्तेदार और चांदपुर जिला हिंदू-बौद्ध-ईसाई छात्र एकता परिषद की संयुक्त संयोजक उपमा दे ने बुधवार, 26 अगस्त को परिवार के लापता होने की पुष्टि की. एक के बाद एक हिंदू परिवारों से जुड़ी ऐसी घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस बीच बांग्लादेश पुलिस ने रंगपुर हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

परिवार की निर्मम हत्या के बाद आक्रोश

जिले में हिंदू स्कूल शिक्षक (रिटायर्ड) और उनके परिवार की निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में लोग काफी गुस्से में थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि रंगपुर जिला स्कूल शिक्षक (रिटायर्ड) ने जब इन दोनों को छत पर ‘याबा’ (गैर-कानूनी मेथामफेटामाइन-युक्त नशीला पदार्थ) लेने से रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने हत्या की साजिश रच उसे अंजाम तक पहुंचाया.

घर में तोड़-फोड़

आरोपियों की पहचान 23 साल के सिद्धार्थ दास और 19 साल के मुग्धा दास के तौर पर हुई है. दोनों को शहर के दखिगंज श्मशान घाट से हिरासत में लिया गया. कहा जा रहा है कि उन्होंने घर में तोड़-फोड़ की ताकि हत्याकांड को लूटपाट का रंग दिया जा सके. यह घटना 20 अगस्त को हुई थी और पुलिस ने दो दिन बाद, शनिवार रात को परिवार के चारों सदस्यों के शव बरामद किए.

वॉशिंग पाउडर के घोल में डुबोया

घटना के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर बाथरूम का इस्तेमाल किया, मेज से खजूर खाए और याबा का सेवन किया. बांग्लादेशी अखबार ‘ढाका ट्रिब्यून’ के अनुसार, पुलिस ने बताया कि उन्होंने फिंगरप्रिंट मिटाने के लिए गणपति और प्रीतिलता के मोबाइल फोन को वॉशिंग पाउडर के घोल में डुबो दिया था. मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर्ड टीचर 65 वर्षीय गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी 50 वर्षीय प्रीतिलता चक्रवर्ती, उनकी बेटी 23 वर्षीय आगामी चक्रवर्ती प्रार्थि और उनके बेटे 12 वर्षीय प्रियम चक्रवर्ती के तौर पर हुई थी.

इसे भी पढ़ें. भागलपुरः गंगा में पलटी नाव, 12 मजदूर तैरकर बाहर निकले, 6 लापता, तलाश में जुटी SDRF

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version