बांग्लादेश में जहाज तोड़ने वाले कारखाने में बड़ा हादसा, जहरीली गैस के रिसाव से 8 मजदूरों की मौत

Dhaka: बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक पोतभंजक गोदी में संदिग्ध गैस रिसाव से शुक्रवार को आठ मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह हादसा एक सेवामुक्त जहाज को तोड़ने के दौरान हुआ. शुरुआती तौर पर मृतकों की संख्या छह थी, लेकिन घटनास्थल से ले जाए जाने के बाद दो और लोगों की मौत हो गई. पुलिस निरीक्षक मोहम्मद आलमगीर ने बताया कि सीताकुंडा क्षेत्र स्थित फिरदौस स्टील शिप ब्रेकिंग यार्ड में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. कंपनी ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया.

जहरीली गैस निकलने के कारण मजदूरों की मौत

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बांग्लादेश संवाद संस्था’ के अनुसार, सरकारी कारखाना निरीक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी महबूबुल हसन ने बताया कि जहाज से जहरीली गैस निकलने के कारण मजदूरों की मौत हुई. उन्होंने कहा कि गैस निकलने की वजह और यार्ड में काम करने वालों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

कई अरब डॉलर का एक बड़ा वैश्विक कारोबार

बांग्लादेश का पोत भंजन उद्योग कई अरब डॉलर का एक बड़ा वैश्विक कारोबार है, जो चट्टोग्राम में सीताकुंडा तट के 20 किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है. दुनिया भर में जहाजों को तोड़े जाने के काम में करीब 36 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला यह क्षेत्र लगभग 150 पंजीकृत गोदी का केंद्र है. यहां सालाना 2.46 अरब अमेरिकी डॉलर का कारोबार होता है और देश में इस्तेमाल होने वाले कबाड़ इस्पात की आधे से अधिक आपूर्ति यहीं से होती है. इस उद्योग में हजारों लोग काम करते हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘भारत एक्सप्रेस’ में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम: CMD उपेंद्र राय ने बताया कैसा होना चाहिए सच्चा इंसान

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version