Independence Day: सीएम योगी ने विधानभवन में किया ध्वजारोहण, जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. देश में उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया. राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण किया. समारोह में पहली बार राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन हुआ, इसके बाद राष्ट्रगान हुआ. हेलीकॉप्टर से विधानभवन परिसर में पुष्पवर्षा की गई.

ध्वजारोहण के बाद कलाकारों ने बुंदेलखंड, ब्रज और पूर्वांचल के लोकगीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और अरुणाचल प्रदेश से आए कलाकारों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. सीएम योगी ने शहीदों और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जवानों के परिजनों को सम्मानित किया.

देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

समारोह में सीएम योगी भगवा पगड़ी में नजर आए. वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक धोती-कुर्ता पहने दिखे. इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर भी ध्वजारोहण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अराजकता और अशिक्षा से मुक्त करने के लिए देश को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि देश में गरीब, युवा, महिला और किसान चार प्रमुख वर्ग हैं और इनके लिए काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन के मॉडल का प्रभाव है कि प्रदेश को पिछले 9 वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्ट मिला है. 4 करोड़ से ज्यादा रोजगार का सृजन हुआ. बड़े उद्योगों की संख्या ढाई गुना बढ़ी. 22 हजार से ज्यादा स्टार्टअप भी हो गए हैं. 9 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है. इंसेफ्लाइटिस जैसी संचारी बीमारियों को खत्म कर दिया गया है. स्कूलों में ड्रॉपआउट रेट 19 फीसदी से घटकर केवल 3 फीसदी बचा है. पिछले 9 साल में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयों को उचित मानदेय दिया है.

तिरंगे से सजा पूरा प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर में घरों, दुकानों और सरकारी-गैर सरकारी इमारतों पर तिरंगा लहराता नजर आया. चौराहों और सरकारी कार्यालयों को तिरंगे से सजाया गया. जगह-जगह ध्वजारोहण और देशभक्ति के कार्यक्रम हुए. आगरा में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली, जबकि वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर तिरंगा स्वरूप में सजाया गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version