ढाका पहुंचे ओम बिरला, विदेश मंत्रालय के सचिव ने किया स्वागत, शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

Dhaka: बांग्लादेश की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को ढाका पहुंचे. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सचिव नज़रुल इस्लाम ने हवाई अड्डे पर ओम बिरला का स्वागत किया. वहीं भारत के उच्चायोग के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे.

गहरी मित्रता को रेखांकित करती है मौजूदगी

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ओम बिरला की मौजूदगी भारत-बांग्लादेश के बीच गहरी और स्थायी मित्रता को रेखांकित करती है और दोनों देशों को जोड़ने वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराती है. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम मोदी बीएनपी अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पड़ोसी देश का दौरा कर सकते हैं.

व्यस्तता के कारण बांग्लादेश नहीं जा सके पीएम मोदी

लेकिन भारत में एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन और कई देशों के गणमान्य अतिथियों के आगमन समेत अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण पीएम मोदी बांग्लादेश नहीं जा सके. पीएम मोदी का 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक का कार्यक्रम पहले से तय था.

212 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत

12 फरवरी को हुए आम चुनावों में BNP-नेतृत्व वाले गठबंधन ने 300 सदस्यीय संसद में 212 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया. दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के पुत्र तारिक रहमान 17 वर्षों के निर्वासन के बाद सत्ता में लौटे हैं. विपक्ष की भूमिका में Jamaat-e-Islami 77 सीटों के साथ उभरी है.

लोकतांत्रिक बदलाव की उम्मीद

छात्र संगठनों और नागरिक समूहों ने इसे नया बांग्लादेश बताते हुए लोकतांत्रिक बदलाव की उम्मीद जताई है. हालांकि शपथ ग्रहण के दिन संविधान सुधार परिषद को लेकर विवाद भी सामने आया. BNP सांसदों ने केवल सांसद के रूप में शपथ ली, जबकि संविधान सुधार परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने से इनकार किया.

संविधान में किसी परिषद का प्रावधान नहीं

पार्टी का कहना है कि मौजूदा संविधान में ऐसी किसी परिषद का प्रावधान नहीं है और इस पर संसद में व्यापक चर्चा जरूरी है. इसके विपरीत विपक्षी दलों ने जनमत संग्रह के निर्देश का हवाला देते हुए दोहरी शपथ ली. ढाका में हो रहे सत्ता परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की गहरी नजर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें. सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है अपडेट?

Latest News

हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन के साथ रिश्तों पर दी गवाही, बोंली-‘मैं उससे कभी मिली ही नहीं’

Washington: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने साफ कहा कि उन्हें जेफरी एपस्टीन की कोई आपराधिक गतिविधियों...

More Articles Like This

Exit mobile version