Bangladesh: यूनुस सरकार का बड़ा फैसला, इन देशों से वापस बुलाए गए राजदूत, जानें वजह

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्‍लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्‍मद यूनुस ने बड़ा कदम उठाया है. नई सरकार ने सात देशों से अपने राजदूत वापस बुलाने का फैसला लिया है. जिन देशों से राजदूतों को वापस बुलाया गया है उनमें अमेरिका, मालदीव, संयुक्‍त अरब अमीरात, रूस, सऊदी अरब, जर्मनी और जापान शामिल है. ये सभी राजदूत पूव पीएम शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान नियुक्‍त किए गए थे.

क्यों वापस बुलाए गए राजदूत

दरअसल बांग्लादेश की नई सरकार ने सात देशों से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. दरअसल मोहम्‍मद यूनुस ने उन राजदूतों को वापस बुलाया है जो कॉन्ट्रेक्ट पर थे. भारत में बांग्लादेश के उच्चायोग में नियुक्त प्रेस अधिकारी को भी वापस बुलाया गया है, ये भी कॉन्ट्रेक्ट पर भारत में थे. बांग्लादेश से जुड़े जानकारों के मुताबिक, जिन राजदूतों को देश वापस बुलाया गया है वो डिप्लोमैट तो थे लेकिन कांट्रेक्ट पर थे.

आगामी समय में भी अन्‍य देश से बुलाए जाएंगे  

वहीं, भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त अभी बांग्लादेश की विदेश सेवा में हैं. उन्हें वापस बुलाने की कोई खबर नहीं सामने नहीं आई है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में आने वाले समय में भी दूसरे देशों में नियुक्त राजदूतों और उच्‍चयुक्तो को बुलाया जाएगा, क्योंकि नई सरकार अधिकतर और खासकर मजबूत देशों में वैसे लोगो को राजदूत के रूप में नियुक्त करेगी, जिनके अवामी लीग सरकार और शेख हसीना से करीब के रिश्‍ते नही रहे हों.

हालात बदलने में लगी यूनुस सरकार

बता दें कि बांग्‍लादेश की नई सरकार शेख हसीना और उनकी पार्टी से संबंधित हर एक चीज को मिटाने में लगी है. कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश ने प्रदर्शनकारियों के दबाव में आकर अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था. सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश को शेख हसीना का करीबी माना जाता था. मालूम हो कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार बनी है. अगले चुनाव होने तक देश की कमान नोबेल पुरस्‍कार विजेता मोहम्‍मद यूनुस के हाथों में है. मोहम्मद यूनुस आर्थिक और राजनीतिक मोर्च पर उठापटक झेल रहे बांग्लादेश की हालातों को सुधारने की कोशिशों में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें :- Thailand New PM: थाई संसद ने चुनी सबसे युवा पीएम, थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनीं पैतोंगतार्न शिनावात्रा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version