Bangladesh News: मेघालय में मिली बांग्लादेशी नेता की लाश, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh News: हाल ही में मेघालय में सड़ी गली अवस्था में एक लाश मिली. जिसकी पहचान शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश आवामी लीग पार्टी के नेता इशाक अली खान पन्ना रूप में हुई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. \ फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आई है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

जानिए कैसे हुए पहचान?

दरअसल, मेघालय पुलिस ने 26 को बांग्लादेश की सीमा से लगे जैंतिया जिले के सुपारी के बागान से एक आधी सड़ी-गली अवस्था में लाश बरामद की. जिसकी पहचान इशाक अली खान पन्ना के तौर पर हुई, इशाक अली बांग्लादेश आवामी लीग का नेता था. पुलिस ने बताया कि शव भारत-बांग्लादेश सीमा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर मिला. पासपोर्ट देखकर मृतक की पहचान की गई.

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, इशाक अली खान पन्ना बांग्लादेश छात्र लीग का पूर्व महासचिव रह चुका है. वह पिरोजपुर जिले से आवामी लीग का सदस्य था. शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद से ही वह 5 अगस्त से फरार था. एसपी गिरी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम और आगे की प्रक्रिया के लिए खलीहरियात सिविल अस्पताल में रखा गया है. फिलहाल मेघालय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

कैसी हुई मौत?

इस पूरे मामले पर मेघालय पुलिस का कहना है कि अभी मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है. शुरुआती जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बॉर्डर पार करते हुए शायद उसे दिल का दौरा पड़ा हो. पुलिस ने बताया कि विरोधाभासी बातें हैं, जिनमें एक तरफ यह भी कहा गया है कि वह बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ गोलीबारी की घटना में मारा गया. हालांकि, अभी मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version