NHAI का बड़ा फैसला, Bengaluru-Chennai एक्सप्रेसवे पर अब नहीं जा सकेंगे ये वाहन

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bengaluru Chennai Expressway: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है, जिसके बाद अब दो पहिया वाहन एक्सप्रेस वे पर से नहीं गुजर सकेंगे. हालांकि एनएचएआई का ये फैसला बेंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे के लिए है.

बता दें कि एनएचएआई द्वारा यह कदम एक दुखद दुर्घटना होने के बाद उठाया गया है. दरअसल, एक्‍सप्रेसवे पर रविवार को कोलार जिले के बंगारपेट में कुप्पाहल्ली के पास हुए एक हादसे में दो वर्षीय बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई थी. यह हादसा बाइक और कार के टक्‍कर से हुई थी, वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हादसा हुआ था.

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की है अनुमति

दरअसल, बेंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे के 68 किलोमीटर लंबे कर्नाटक खंड को पिछले महीने वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया था, हालांकि अभी तक इस राजमार्ग का आधिकारिक रूप से उद्घाटन नहीं हुआ है. 260 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर पहुंचने से पहले आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से होकर गुजरता है. हाई-स्पीड यात्रा के लिए डिज़ाइन किया गया, चार लेन वाला कॉरिडोर अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति की अनुमति देता है.

17,900 करोड़ रुपये की परियोजना

वहीं, दक्षिण भारत के पहले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूप में प्रचारित, इस 17,900 करोड़ रुपये की परियोजना से बेंगलुरु और चेन्नई के बीच यात्रा की अवधि को 7 घंटे से घटाकर सिर्फ़ 3 घंटे करके क्रांति लाने की उम्मीद है.

इसे भी पढें:-Pakistan IMF Loan: क्या पाकिस्तान को मिलेगा IMF का साथ? 7 अरब डॉलर के लोन प्रोग्राम के लिए शुरू हुई बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version