कांगो के फिमी नदी में पलटी यात्रियों से भरी नौका, 25 लोगों की मौत; कई लापता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Boat capsized in Congo: अफ्रीकी देश कांगो में मंगलवार को यात्रियों से भरी एक नौका अचानक ऊंची लहरों की चपेट में आने से नदी में पलट गई. इस दौरान नौका में सवार करीब 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहा है. इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कांगो की राजधानी किंशासा के उत्तर-पूर्व में इनोंगो शहर से यह नौका रवाना हुई थी.

यह हादसा फिमी नदी में हुआ. वहीं, बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय नौका में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे. ऐसे में नौका के ओवर लोड होने के कारण इस हादसे की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, मौके पर राहत और बचाव दल व गोताखोर द्वारा लापता लोगों की तलाश की जा रही है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में अभी मृतको का आकड़ा बढ़ सकता है.

सटीक जानकारी बता पाना मुश्किल

वहीं, इनोंगो के ‘रिवर कमिश्नर’ डेविड कालेम्बा ने कहा कि नौका में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, जिसके वजह से नौका के डूबने की आशंका जाहिर की जा रही है. हालांकि इसघटना के बाद से अब तक 25 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इलाके के निवासी एलेक्स म्बुम्बा के मुताबिक, नौका में काफी सामान भी था. वहीं, मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन इसकी सही संख्‍या बता पाना अभी काफी मुश्किल है.

इसे भी पढें:-हाई टैरिफ लगाते है ये देश… डोनाल्ट ट्रंप ने चीन के साथ ही भारत को भी दी 100% टैक्स लगाने की धमकी

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version