PM Modi ने बोलीविया के राष्ट्रपति चुने जाने पर रोडिगो पाज परेरा को दी बधाई, भारत के साथ संबधों का भी किया उल्लेख

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bolivia: दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र बोलीविया में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मध्यमार्गी सीनेटर रोड्रिगो पाज परेरा ने 54 प्रतिशत से अधिक वोटों के साथ जीत दर्ज की. उनके इस जीत पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है.साथ ही भारत और बोलीविया के मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख किया.

पीएम मोदी ने किया पोस्‍ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, “बोलीविया के राष्ट्रपति चुने जाने पर रोड्रिगो पाज परेरा को हार्दिक बधाई. भारत और बोलीविया के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध लंबे समय से हमारे पारस्परिक सहयोग की आधारशिला रहे हैं. मैं आने वाले वर्षों में साझा प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी साझेदारी को और मजबूत बनाने की उम्मीद करता हूं.”

राष्ट्रपति चुनाव शानदार जीत के बाद 58 वर्षीय पाज ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हम पूंजीवाद लाएंगे और अमेरिका से रिश्ते सुधारेंगे. उन्‍होंने वादा किया कि उनकी शासन शैली “सर्वसम्मति” वाली होगी क्योंकि उन्हें विभाजित समाज में जनता का विश्वास हासिल करने की उम्मीद है.

पाज ने यह भी कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बधाई संदेश मिला है, जबकि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वाशिंगटन “साझा प्राथमिकताओं पर बोलीविया के साथ साझेदारी के लिए तैयार है.”

इसे भी पढें:-Earthquake: हिमाचल-लद्दाख से लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक डोली धरती, दहशत में लोग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version