ब्राजील में ड्रग माफिया ‘रेड कमांडो’ पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लाशों का लगा ढेर

Brazil : वर्तमान समय में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस और ड्रग गैंग के बीच हुए एनकाउंटर में 11 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि इसमें एक महिला की भी मौत हो गई. जो पुलिस और ड्रग गैंग के एनकाउंटर के बीच में फंस गई थी. इसके साथ ही बाकी के जो 10 लोग मारे गए हैं, वो सभी ड्रग गैंग के ही सदस्य हैं.

बता दें कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि रियो डी जेनेरियो में सबसे बड़ा ड्रग गैंग सक्रिय है. इस दौरान पूरी फोर्स और हथियार के साथ उनका भंडाफोड़ करने की तैयारी थी. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल भी किया. लेकिन इस ऑपरेशन के बारे में ड्रग तस्‍करों को भी पता चल गया और उन्‍होंने भी पुलिस पर हमला बोल दिया और तोबड़तोड़ फायरिंग.. की गई, साथ ही ग्रेनेड का इस्तेमाल भी हुआ.

पुलिस ने बस्ती में ऑपरेशन को दिया अंजाम

इस दौरान हालात को देखते हुए पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी का दौर शुरू हो गया. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, उस गोलीबारी में एक 41 वर्षीय बेकसूर महिला ने भी अपनी जान गंवा दी. इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने एक बस्ती में अपने ऑपरेशन को अंजाम दिया था. उन्‍होंने बताया कि सुबह चार बजे से लगातार गोलियों की आवाज आ रही थी और पूरे इलाके में खौफ का माहौल था और लोग अपने घर में कैद हो गए थे.

जेनेरियो में लंबे समय से ड्रग्स तस्करों का कारोबार

फिलहाल ये जानना जरूरी है कि ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में लंबे समय से ड्रग्स तस्करों का कारोबार चल रहा है. वहां पुलिस की रेड भी नियमित रूप से होती रहती हैं, ऐसे में उनका कहना है कि कई लोग भी अपनी जान गंवाते हैं लेकिन जमीन पर स्थिति ज्यो का त्यो रहती है. आंकड़ों के अनुसार पिछले साल रियो डी जनेरियो में 28-28 लोगों की मौत का कारण पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच हुए एनकाउंटर रहे.

इसे भी पढ़ें :- सीमा विवाद को लेकर पीएम मोदी-जिनपिंग की हुई बात, क्या फिर सुलझेंगे रिश्ते?

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version