ब्राजील में बस, ट्रक और कार की टक्कर, 38 लोगों की मौत, राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने जाताया दुख

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Brazil Road Accident: दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य में एक राजमार्ग पर एक भीषण हादसा होने की खबर है. यहां एक ट्रक और यात्रियों से भरी बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 38 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है. वहीं, मिनास गेरैस अग्निशमन विभाग ने बताया कि शनिवार को हुए इस हादसे में घायल 13 अन्य लोगों को इलाज के लिए टियोफिलो ओटोनी शहर के पास के अस्पतालों में ले जाया गया.

जानकारी के मुताबिक, हादसे की शिकार हुई बस साओ पाउलो से चली थी, जिसमें 45 यात्री सवार थे. फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ इसके बारे में सटिक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस का टायर फटने से अचानक बस अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से टकरा गई. वहीं, इस हादसे के दौरान बस से एक कार भी टकराई थी, जिसमें तीन लोग सवार थें, गनीमत रही की कार सवार तीनों लोग सुरक्षित है.

राष्ट्रपति ने जाहिर किया शोक

इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में हुई मौतों को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने शनिवार को जारी किए गए एक बयान में कहा है कि मुझे बेहद अफसोस है और मैं दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.  वहीं, परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, इस वर्ष ब्राजील में यातायात दुर्घटनाओं में 10 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं.

इसे भी पढें:-TikTok Ban: अमेरिका के बाद अल्बानिया में भी टिकटॉक पर प्रतिबंध, पीएम एडी रामा बोले- केवल कीचड़ और कचरा ही…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version