चीन से बढ़ती नजदीकियों के बीच ट्रंप को सीनेट से बड़ा झटका, ब्राजील पर 50% टैरिफ खारिज

Brazil Tariff : वर्तमान में अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट से डोनाल्ड ट्रंप को ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ थोपने के मामले में करारा झटका लगा है. जानकारी देते हुए बता दें कि सीनेट ने 48 के मुकाबले 52 वोटों से ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ थोपने के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ट्रंप ने गत जुलाई में राष्ट्रीय आपात शक्तियों का उपयोग करते हुए ब्राजील के खिलाफ यह कदम उठाया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील से जुड़े प्रस्ताव पर सीनेट में मतदान हुआ. बता दें कि इस प्रसताव का ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पांच सांसदों टाम टिलिस, सुसैन कोलिंस, लिसा मर्कोव्स्की, मिच मैककोनेल और रैंड पाल ने भी डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर समर्थन किया.

अमेरिकी किसानों के साथ छोटे व्यवसायों पर आर्थिक प्रभाव

बता दें कि ट्रंप के कनाडा और अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ के खिलाफ लाए जाने वाले प्रस्तावों की कड़ी का हिस्सा है. ऐसे में यह अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में राष्ट्रपति ट्रंप की व्यापार नीतियों के अमेरिकी किसानों के साथ छोटे व्यवसायों पर आर्थिक प्रभाव को लेकर बढ़ती चिंताओं को जाहिर करता है.

टैरिफ प्रमुख आलोचक सीनेटर रैंड पाल ने कहा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार टैरिफ मामले को लेकर प्रमुख आलोचक सीनेटर रैंड पाल का कहना है कि ‘आपातकाल युद्ध, अकाल और तूफान होते हैं. जो कि टैरिफ से जोड़ना ठीक नहीं है. उन्‍होंने ये भी कहा कि यह आपातकालीन शक्ति का दुरुपयोग है.’  बता दें कि जुलाई माह में ट्रंप ने ब्राजील से आने वाली वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी. उन्होंने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो के प्रति खराब बर्ताव से अपने फैसले को जोड़ा था.

 इसे भी पढ़ें :- रूस के इस फैसले से चिढ़ा अमेरिका, ट्रंप ने परमाणु हथियार को लेकर 33 साल बाद दिया ये आदेश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version