भारत-पाकिस्तान मैच विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह ने दी कड़ी प्र‍तिक्रिया, BJP नेता ने ट्रंप को भी घसीटा

Brij Bhushan Sharan Singh : आज के दिन भारत और पाकिस्‍तान के बीच एशिया कप 2025 में हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है. ऐसे में हाल ही में दोनों देशों के बीच चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मैच का काफी विरोध भी हो रहा है, दूसरी और कई फैंस इस मैच को लेकर भारत की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं. इसी कड़ी में दोनों देशों के बीच मैच को लेकर विवाद पर बीजेपी के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया दी. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने निशाना साधते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी लपेटा है.

भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर हो रहे विवाद पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि खेल की एक अलग दुनिया है, क्‍योंकि खेल भावनाओं के साथ नहीं खेला जाता. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि खेल में जब भी हमें कोई इंटरनेशनल टूर्नामेंट अलॉट होता है तो उसमें पहली शर्त होती है कि जात के आधार पर, भाषा के आधार पर या किसी को आप आने से नहीं रोक सकते. ऐसे में जो लोग अब खेल का विरोध कर रहे हैं, वो शायद इस गंभीरता को नहीं जानते.

ट्रंप पागल हैं- बृजभूषण शरण सिंह

ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरानबृजभूषण शरण सिंह से पूछा गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दबाव में पाकिस्तान के साथ यह मैच खेला जा रहा है. तभी मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ट्रंप क्या है? पागल है और क्या है, आप लोग हर बार ट्रंप पागल का नाम लेते हो.

मोदी सरकार में खेल का माहौल बना

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मीडिया ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह से सवाल करते हुए पूछा कि क्या आप दोबारा खेल संगठन से जुड़ना चाहेंगे? तो उन्‍होंने जवाब दिया कि हम तो पहले से ही जुड़े रहुए हैं. हम कहां नहीं जुड़े हुए हैं सब गेम से जुड़े हैं. मीडिया ने ये भी पूछा कि भविष्य में उत्तराखंड को लेकर क्या योजना है इस बात पर उन्‍होंने कहा कि देखिए बहुत बढ़िया है हमारे देश में जब से मोदी सरकार आयी है तब से एक खेल का माहौल बना है, ये जो खेल मंत्री आए हैं कुछ गंदगी आ गई थी उस गंदगी को यह धीरे-धीरे साफ कर रहे हैं पूरे देश से. फिलहाल खेल का माहौल बन रहा है, इसके साथ ही 2036 की तैयारी हो रही है कि ओलंपिक भारत में हो तो उसके लिए पूरा देश तैयार है.

 इसे भी पढ़ें :- ‘मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं’, दरांग में PM Modi की हुंकार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version