USA: रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ विमान, दो यात्रियों की मौत, 1700 घरों में छाया अंधेरा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

California Plane Crash: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि विमान रनवे पर लैंडिंग करने वाला था, लेकिन करीब 200 गज दूरी पर ही अचानक से बैलेंस बिगड़ा और विमान नदी के किनारे गिर गया. यह जानकारी कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट की ओर से दी गई है.

नदी से 200 मीटर दूर गिरा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर एक सिंगल-इंजन पैसेंजर विमान सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास ब्लाइथ एवेन्यू पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वहीं, आपातकालीन कॉल मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर रवाना किया गया. इसके बाद विमान के मलबे से जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए वॉटर रेस्क्यू टीम और अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू की टीमों को भी तैनात किया गया है. फिलहाल, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

1700 घरों की बिजली हुई गुल

बता दें कि इस विमान दुर्घटना का असर स्थानीय नागरिक बुनियादी ढांचे पर भी पड़ा. दरअसल, जब विमान क्रैश हुआ, तो उसने बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचाया. जिसकी वजह से आसपास के इलाकों के करीब 1700 घरों की बिजली पूरी तरह से गुल हो गई थी. फिलहाल सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के आसपास अभी भी सुरक्षाबल को तैनात किया गया है. वहीं, हादसे वाली जगह पर फ्रेस्नो पुलिस, काउंटी शेरिफ ऑफिस और नॉर्थ सेंट्रल फायर डिपार्टमेंट सहित कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं.

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This

Exit mobile version