कैलिफोर्निया में पूरी प्लानिंग के साथ मां ने किया बेटी का कत्ल, पुलिस ने बचने के लिए बदला हुलिया

California : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक महिला पर बेटी की हत्या का आरोप लगा है. बता दें कि महिला की बेटी सिर्फ 9 साल की थी और वह लापता थी. ऐसे में पुलिस के द्वारा की गई जांच में बेटी के शव के अवशेष यूटा में मिले हैं. इस मामले के लेकर सांता बारबरा काउंटी के शेरिफ-कोरोनर बिल ब्राउन ने बताया कि मामले में 40 साल की एशली बजर्ड को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उसकी बेटी के शव के पास मिले बुलेट कार्ट्रिज का संबंध उसके घर में मिले एक इस्तेमाल किए गए कार्ट्रिज केस से था.

प्राप्‍त जानकरी के अनुसार अधिकारियों को 6 दिसंबर को यूटा के एक ग्रामीण इलाके में 9 साल की मेलोडी बजर्ड का शव मिला. इसके साथ ही इस स्टेट रूट 24 पर तस्वीरें ले रहे एक पुरुष और महिला ने पुलिस को अवशेषों के बारे में सूचना दी थी. ब्राउन ने कहा कि अधिकारी तुरंत उसकी पहचान नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने इसका निष्कर्ष निकाला कि उसकी मौत सिर में गोली लगने से हुई थी. उन्‍होंने ये भी कहा कि बजर्ड को सांता बारबरा की नॉर्दर्न ब्रांच जेल में बिना जमानत के रखा गया है.

सर्विलांस में देखा गया आखिरी बार

सांता बारबरा काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, ऐसे में बजर्ड 7 अक्टूबर को अपनी बेटी के साथ कैलिफोर्निया से निकली थी, जानकारी के मुताबिक, वह एक किराए की सफेद 2024 शेवरले मालिबू चला रही थी. इसके साथ ही उन्होंने नेवादा, एरिजोना और यूटा में रुकते हुए नेब्रास्का तक यात्रा की, इतना ही नही बल्कि वापसी के रास्ते में कंसास भी शामिल था. मेलोडी बजर्ड को आखिरी बार 9 अक्टूबर को कोलोराडो-यूटा सीमा के पास वीडियो सर्विलांस में देखा गया था. साथ ही यह भी पता चला कि मां और बेटी ने यात्रा के दौरान अपना हुलिया बदल लिया था.

मकसद का अभी तक नहीं हुआ खुलासा

जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लोम्पोक में रेंटल कार कार्यालय के वीडियो में बच्ची हुड वाली स्वेटशर्ट और एक विग पहने हुए दिख रही है जो कि उसके प्राकृतिक बालों से गहरे और सीधे थे. बता दें कि उस वीडियो में उसकी मां लंबे, घुंघराले बालों वाली विग पहने हुए दिख रही है. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि बजर्ड ने यात्रा के दौरान विग बदले और पहचान से बचने के लिए किराए की कार की लाइसेंस प्लेट भी बदल दी. ऐसे में शेरिफ के ऑफिस ने बताया कि बजर्ड 10 अक्टूबर को घर लौट आई, लेकिन उसकी बेटी उसके साथ नहीं थी. हालांकि मकसद अभी तक पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़ें :- भिवंडी के पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version