Cambodia: पर्वत पर मिला 17 दिन से लापता सेना के हेलिकॉप्टर का मलबा, 2 पायलटों के शव भी बरामद

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cambodia: सोमवार को तकरीबन 17 दिन से लापता कंबोडियाई सैन्य हेलिकॉप्टर का मलबा एक पर्वत की चोटी पर देखा गया. इसके साथ इस हेलिकॉप्टर में सवार दो पायलटों के शव भी बरामद किए गए. इस मामले की जानकारी सरकार तथा आधिकारिक समाचार एजेंसी के द्वारा दी गई.

दसरअल, रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के माध्‍यम से बताया कि एक खोजी विमान ने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत पुरसैट के घने जंगलों वाले कार्डमम पर्वत में चीन निर्मित Z-9 हेलीकॉप्टर के मलबे को देखा है. 

12 जुलाई को हुआ था लापता

बता दें कि यह हेलिकॉप्टर 12 जुलाई को एक प्रशिक्षण उड़ान पर था. इसमें दो पायलट भी सवार थे, लेकिन मौसम खराब होने कारण उड़ान के कुछ समय बाद ही हेलिकॉप्टर का वायु सेना मुख्यालय से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद से ही लापता हेलिकॉप्टर की गहन तलाश शुरू कर दी गई थी.

200 मीटर की दूरी पर मिला पायलट का शव

सरकारी समाचार एजेंसी के रिपोर्ट में कहा गया कि दुर्घटनास्थल पर भेजे गए सैन्य कर्मियों को क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर के अंदर एक पायलट का शव मिला है. वहीं, दूसरे पायलट का शव करीब 200 मीटर दूर देखा गया. इसका एक तस्‍वीर भी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई है, जिसमें हेलीकॉप्टर को कई टुकड़ों में टूटा हुआ और आंशिक रूप से पत्तों से ढका हुआ देखा जा सकता है. हालांकि फोटो और उसके स्रोत की तुरंत पुष्टि नहीं की जा सकी है.

इसे भी पढें:-Vietnam: वियतनाम में कोयला खदान ढहने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version