Cameroon Boat Capsized: कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में पलटी नाव, 20 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cameroon Boat Capsized: गिनी की खाड़ी के किनारे बसा कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में एक नाव के पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान करीब 20 लोगों की मौत हो गई. हालांकि स्‍थानीय लोगों को का कहना है कि हताहत लोगों की संख्‍या इससे अधिक है. फिलहाल, बचावकर्मी पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं.

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, नाव गुरुवार को क्षेत्र के लोगोन-एट-चारी डिवीजन में दाराक द्वीप से यात्रियों को ले जा रही थी. तभी अचानक वो पलट गई, जिससे ये हादसा हो गया. सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है. ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही हताहत लोगों की सटीक जानकारी मिल सकेगी.

बता दें कि इस क्षेत्र में नाव दुर्घटनाएं आम हैं, जो अक्सर ओवरलोडिंग, गलत तरीके से संचालन और खराब मौसम के कारण होती हैं.

इसे भी पढें:-आसमान से अचानक सड़क पर गिरा फाइटर प्लेन, दो पायलटों की मौत, सुपरसोनिक विमान उड़ाने वाली पहली महिला भी शामिल

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version