कनाडा के कोर्ट में आरोपी का कबूलनामा, ‘हां मैंने ही 100 से अधिक लोगों को आत्महत्या में की थी मदद’

Must Read

Ottawa: कनाडा के ओंटारियो प्रांत के न्यूमार्केट स्थित न्यायालय में 60 वर्षीय केनेथ लॉ ने शुक्रवार को अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया. केनेथ लॉ आत्महत्या में सहायता करने और घातक पदार्थ बेचने से जुड़े मामलों में दोषी पाया गया था. गहरे रंग का ब्लेज़र और सफेद शर्ट पहने लॉ अदालत में पेश हुआ. कनाडा में उसके खिलाफ दर्ज मामला ओंटारियो के 14 पीड़ितों से जुड़ा है, जिनकी उम्र 16 से 36 वर्ष के बीच थी.

सजा सुनाने की तारीख तय

सुनवाई के दौरान पीड़ित परिवारों के कई सदस्य अदालत में मौजूद थे और अभियोजक की बात सुनते हुए भावुक हो गए. समझौते के तहत अभियोजन पक्ष उसके खिलाफ लगाए गए 14 हत्या के आरोप वापस लेगा. मामले में सजा सुनाने की तारीख सितंबर तय की गई है. अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने उन लोगों के अंतिम क्षणों का विवरण प्रस्तुत किया, जिन्होंने लॉ द्वारा बेचे गए घातक पदार्थ का सेवन किया था.

100 से अधिक आत्महत्याओं से जोड़ा

कनाडा और कई अन्य देशों की जांच एजेंसियों के अनुसार, लॉ का संबंध दुनिया भर में 100 से अधिक आत्महत्याओं से जोड़ा गया है. कनाडाई पुलिस के अनुसार, लॉ कई वेबसाइटों के जरिए एक ऐसा रसायन बेचता था, जिसका उपयोग सामान्यतः मांस को संरक्षित करने के लिए किया जाता है, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है. जांच में सामने आया कि उसने 1,200 पैकेट 40 से अधिक देशों में भेजे.

आरोपित करने या कनाडा से प्रत्यर्पण की मांग

इनमें लगभग 160 पैकेट कनाडा के विभिन्न पते पर भेजे गए थे. मई 2023 में उसे उसके मिसिसॉगा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में है. ब्रिटेन की जांच एजेंसियां भी लॉ की गतिविधियों की जांच कर रही थीं. वहां 79 लोगों की मौत को सीधे तौर पर उसके उत्पादों से जोड़ा गया है. हालांकि ब्रिटेन के अभियोजकों ने उसे आरोपित करने या कनाडा से प्रत्यर्पण की मांग नहीं करने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें. तकनीकी खराबी के चलते घंटों बाद शुरू हुआ CUET UG 2026 एग्जाम, छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी नाराजगी

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This