UP: गाजीपुर में बदमाशों ने होटल कारोबारी के बेटे को गोलियों से भूना, कटरा गैंग के सरगना समेत तीन पर हत्या का मुकदमा

Must Read

Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बदमाशों ने शुक्रवार की रात एक होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. आलोक राय का शहर के फुलनपुर में बिन्दु नाम से होटल है, जहां उनके बेटे विनित राय (29) की हत्या कर दी गई. मामले में पिता आलोक राय की तहरीर पर कटारा गंगा के सरगना शंकर पांडेय समेत तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसी बीच शनिवार को एडीजी पियूष मोर्डिया डीआईजी वैभव कृष्ण और एसपी डॉ. ईरज राजा ने घटनास्थल का मुआयना किया.

बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा

प्रत्यक्षदर्शी गार्ड से बातकर घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली. साथ ही परिजनों से बात कर बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. मूल रूप से गोडउर के निवासी आलोक राय उर्फ डब्लू राय अष्टभुजी कालोनी में मकान बनाकर रहते है. फुलनपुर में उनका बिंदु होटल और बार है, जिसको छोटे पुत्र विनीत राय संभालते थे. शुक्रवार की रात में विनीत होटल पर मौजूद थे. रात 11 बजे वह होटल में खाना- पीना खाकर घर के लिए निकले, लेकिन गेट पर ही उसे कुछ काम याद आ गया. वह फिर होटल के अंदर चले गये.

बियर मिलेगी तो उसने हां में दिया जवाब 

इसी बीच दो बाइक पर सवार चारों बदमाश पहुंचे. उन्होंने गेट पर खड़े गार्ड शंभू से पूछा-बियर मिलेगी तो उसने हां में जवाब दिया. इसके बाद बदमाशों ने कहा कि 16 बियर चाहिए. इस पर शंभू ने कहा कि पहले पैसे दीजिए. बदमाशों ने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट करेंगे. इसके बाद शंभू होटल मैनेजर का फोन लेकर आया, क्यूआर कोड दिखाया और पेमेंट करने को कहा. फिर बदमाश बोले कि 16 नहीं, सिर्फ 8 बियर चाहिए.

कमर से पिस्टल निकाली ओर विनीत को घेर लिया

इसी दौरान विनीत होटल से बाहर निकले और अपनी कार की तरफ बढ़े. तभी बदमाशों ने कमर से पिस्टल निकाली ओर विनीत को घेर लिया. दो बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी. पहली गोली विनीत के दाएं हाथ में लगी. विनीत जान बचाकर भागे तो बदमाशों ने कमर में गोली मार दी. जैसे ही वह लड़खड़ाए, बदमाशों ने सीने में दो गोलियां मार दीं. इसके बाद विनीत वहीं गिर पड़े. बदमाशों ने गार्ड को भी मारने के लिए दोड़ाया. उसने भागकर जान बचाई. इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

गार्ड ने होटल मालिक को फोन कर सूचना दी. विनीत को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मोत हो गई. एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पिता आलोक राय ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है. मामले में शंकर पांडेय समेत तीन नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगा दी गई है.

साथियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या

बिहार समेत आस-पास के जिलों में पुलिस दबिश दे रही है. जल्द ही गिरफ्तारी होगी. होटल कारोबारी आलोक राय ने बताया कि कुख्यात अपराधी शंकर पांडे ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर मेरे बेटे की हत्या की है. 2024 में इस गैंग ने मुझसे पैसे मांगे थे. जब मैंने नहीं दिए तो होटल पर तोड़फोड़ की थी. आरोपियों ने होटल के शीशे और अन्य सामान तोड़ दिए थे. मैंने मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी और एसपी समेत कई अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.

कटरा गैंग नाम से गिरोह चलाता है शंकर पांडेय 

पुलिस के मुताबिक शंकर पांडेय क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है. वह कटरा गैंग नाम से गिरोह चलाता है. इस गैंग में कई युवक शामिल हैं, जो लूटपाट, दबंगई और अवैध वसूली जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. गैंग एक व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए संचालित होता है. जब किसी वारदात को अंजाम देना होता है तो ग्रुप में मैसेज आता है. इसके बाद बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं.

इसे भी पढ़ें. तकनीकी खराबी के चलते घंटों बाद शुरू हुआ CUET UG 2026 एग्जाम, छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी नाराजगी

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This