फि‍लि‍स्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देगा कनाडा, ऐसा करने वाला बना तीसरा जी7 देश

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada Palestine recognition: हमास और इजरायल के बीच जंग में गाजा में अब तक सैकड़ों फिलिस्‍तीनी मारे जा चुके है. इसी बीच कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्‍होने कहा है कि कनाडा सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में फि‍लि‍स्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की योजना बना रहा है.

बता दें कि यदि कनाडा ऐसा करता है, तो वो फि‍लि‍स्तीन को राष्ट्र के तौर पर दर्जा देने वाला तीसरा जी7 देश बन गया है. हालांकि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि वो कुछ शर्तो के साथ ही इसे मान्‍यता देगा, जिसमें सबसे ऊपर है कि फि‍लि‍स्तीनी अथॉरिटी द्वारा शासन में बुनियादी सुधार करना होगा.

कनाडा के पीएम ने रखी ये शर्त

मार्क कार्नी ने शर्त रखते हुए कहा कि फि‍लि‍स्तीन को ये मान्‍यता हम तभी दे सकते है जब, फि‍लि‍स्तीन में साल 2026 में बिना हमास के पारदर्शी चुनाव कराया जाए. इसके अलावा फि‍लि‍स्तीनी क्षेत्रों का निरस्त्रीकरण शामिल है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा है कि कनाडा लंबे समय से दो राष्ट्र के बीच समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. कार्नी का कहना है कि स्वतंत्र व्यवहार्य और संप्रभु फलस्तीन राज्य, इजरायल के साथ शांति और सुरक्षा के लिए साथ सह-अस्तित्व में रहे.

इजरायल के समर्थन में सदैव कनाडा

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने अपने एक भाषण में कहा कि हमास अक्टूबर 2023 की हिंसक घटना के दौरान बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करना होगा. आने वाले समय में कभी भी हमास को फि‍लि‍स्तीन के शासन में कोई भूमिका नहीं निभानी होगी. ससाथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि इजरायल के अस्तित्व और सुरक्षा के अधिकार को कनाडा सदैव समर्थन देता रहेगा.

34 करोड़ रुपये की मानवीय सहायता भेज चुका है कनाडा

बता दें कि इससे पहले भी कनाडा गाजा में बिगड़ते हालात के बीच मानवीय मदद भेज चुका है. हाल ही सामने आए आकड़ों के मुताबिक, गाजा में बिगड़ती स्थिति को सुधारने के लिए कनाडा अब तक 34 करोड़ रुपये की मानवीय सहायता कनाडा भेज चुका है. इस मदद में 3 करोड़ डॉलर फि‍लि‍स्तीनी नागरिकों की मदद के लिए और एक करोड़ डॉलर फि‍लि‍स्तीनी अथॉरिटी को स्थिरता लाने में मदद के लिए दिए गए थे.

139 देश कर चुके हैं फि‍लि‍स्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का ऐलान

कनाडा के अलावा और भी कई अन्‍य देश फि‍लि‍स्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का ऐलान कर चुके हैं. अभी हाल ही में फ्रांस ने भी कहा था कि वह फि‍लि‍स्तीन को औपचारिक रूप से राष्ट्र के तौर पर मान्यता देगा. बता दें कि अभी तक विश्व के करीब 139 देश फि‍लि‍स्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे चुके हैं.

इसे भी पढें:-बर्न बैग, ट्रंप-रूस जांच से जुड़ी खुफिया साजिश के सबूत… FBI हेडक्वार्टर में मिला खुफिया कमरा

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version