फिर दिखा कनाडा का खालिस्तानी प्रेम, आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के लिए संसद में रखा गया मौन

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada Khalistan Support: कनाडा का खालिस्तानी प्रेम का चेहरा एक बार फिर से सामने आया है. कनाडा की संसद ने हरदीप सिंह निज्जर के लिए शोक व्यक्त किया है और दो मिनट का मौन रखा है. पिछले साल निज्जर की हत्या कर दी गई थी. ये कोई पहला मौका नहीं है जब कनाडा ने खालिस्तानी आतंकियों के लिए सहानुभूति वाला चेहरा दिखाया है, बल्कि इससे पहले भी कनाडा ने एक नाजी लीडर को भी सम्मानित किया था.

निज्जर को कनाडा के संसद में दी गई श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार कनाडाई संसद ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की पहली बरसी पर मौन रखकर उसको श्रद्धांजलि देने का काम किया है. भारत में हरदीप सिंह निज्जर को आतंकी घोषित किया गया है.

कब हुई थी निज्जर की हत्या?

साल 2023 में भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई थी. उसको गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था. साल 2020 में हरदीप सिंह निज्जर को भारत ने आंतकी घोषित किया था.

भारत पर ट्रूटो ने लगा दिया आरोप

वहीं, 18 सिंतबर 2023 को कनाडा के संसद में बोलते हुए पीएम जस्टिस ट्रूडो ने कहा था कि कनाडाई अधिकारी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के शामिल होने के आरोप लगा रहे हैं. हालांकि, ट्रूडो के इस बयान को भारत ने बेतुका बताया था और सिरे से खारिज कर दिया था.

पिछले दिनों पीएम मोदी और ट्रूडो की हुई थी मुलाकात

हाल ही में इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम जस्टिस ट्रूडो की बैठक हुई थी. इस बैठक के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि नेताओं ने ‘द्विपक्षीय संबंधों पर संक्षिप्त चर्चा’’ की, जिस दौरान ट्रूडो ने मोदी को उनके दोबारा निर्वाचित होने पर बधाई भी दी.

यह भी पढ़ें: आवाम तो छोड़िए, पाकिस्तान में पत्रकार भी नहीं है सुरक्षित; खैबर पख्तूनख्वा में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version