G-7 समिट में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले कनाडाई पीएम के सुर, बोले- भारत के साथ कई बड़े मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Modi-Trudeau: भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में आई खटास के बाद इटली में हुए G7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) की मुलाकात हुई. G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद कनाडाई पीएम ट्रूडो के सुर बदल गए हैं. कनाडाई प्रधानमंत्री ने मोदी से मुलाकात के बाद कहा, भारत के साथ कई बड़े मुद्दों पर हम साथ हैं. यह आर्थिक-राष्ट्रीय सुरक्षा पर भारत की नई सरकार से चर्चा का मौका है.

भारत के साथ हमारे गहरे संबंध हैं- पीएम ट्रूडो

कनाडाई पीएम ट्रूडो ने जी-7 से लौटने के बाद कहा, शिखर सम्मेलन की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको विभिन्न नेताओं से सीधे बात करने का मौका मिलता है. भारत के साथ, हमारे लोगों के बीच गहरे संबंध हैं. कई बड़े मुद्दों पर सहमति है जिन पर हमें वैश्विक समुदाय के तौर पर एक लोकतंत्र के रूप में काम करने की जरूरत है. लेकिन, अब जब मोदी चुनाव जीत चुके हैं, तो मुझे लगता है कि हमारे लिए बातचीत करने का मौका है. इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा व कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन से जुड़े कुछ बहुत गंभीर मुद्दे शामिल हैं. हम इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

जी-7 की मेजबानी के लिए इंतजार कर रहे हैं कनाडा के लोग- ट्रूडो

ट्रूडो ने आगे कहा, कनाडा के लोग जी-7 की मेजबानी के लिए इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इस साल के बाकी महीनों के लिए इटली जी-7 का अध्यक्ष है. मैं प्रधानमंत्री मेलोनी और जी-7 भागदीरों के साथ उन मुद्दों पर काम करने को लेकर उत्सुक हैं, जिनके बारे में हमने बात की है. अगले साल जब हम जी-7 की अध्यक्षता ग्रहण करेंगे, तो हमारे पर इसके बारे में कहने के लिए बहुत कुछ होगा.

यह भी पढ़े: PM Modi ने तीन वाक्यों में की नालंदा की तारीफ, कहा- “नालंदा केवल एक नाम नहीं…”

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version