इन देशों के एक साथ आने से भारत की बढ़ सकती है टेंशन, CDS चौहान ने कहा…

Must Read

CDS Anil Chauhan : चीन-पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ रहे आपसी सहयोग को लेकर भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने भारत की आंतरिक स्थिरता और सुरक्षा वातावरण के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि इन तीनों देशों का एक साथ आना भारत के लिए गंभीर चुनौतियां पैदा कर सकता है.

संबोधन के दौरान सीडीएस चौहान ने दिया बयान

जानकारी के मुताबिक, सीडीएस जनरल अनिल चौहान को ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कि‍या गया. इस दौरान उन्‍होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि  “चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अपने हितों की पूर्ति के लिए संभावित रूप से एक साथ आने पर हम बात कर सकते हैं, जिसका भारत की स्थिरता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव भी पड़ सकता है.”

ऐसे में सीडीएस का यह बयान भारत और बांग्लादेश के बिगड़े रिश्तों के बीच आया है. बता दें कि पिछले साल अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भागकर भारत आ गईं थीं.

भारत को चुनौतियों का करना पड़ सकता है सामना

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार समारोह को संबोधित करते हुए सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने इस बात पर गौर किया कि कैसे हिंद महासागर के इलाके में आई आर्थिक चुनौतियों ने बाहरी ताकतों को अपना प्रभाव बढ़ाने का मौका दे दिया है. इस मामले को लेकर उनका कहना है कि “हिंद महासागर के इलाके कूटनीति के जरिए बाहरी ताकतों को अपना प्रभाव जमाने का मौका दे दिया है और इसने भारत के लिए कई चिंताएं पैदा कर दी है.”

  इसे भी पढ़ें :- वंदे भारत ने दिया शताब्दी एक्सप्रेस को टक्कर, रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में नई व्यवस्था को किया अपडेट

Latest News

Cargo Ship Attack: नहीं रुकने पर ओमान की खाड़ी में कार्गों शिप पर अमेरिका का हमला

Cargo Ship Attack: ओमान की खाड़ी में अमेरिका की सेना ने नाकेबंदी तोड़ने पर कार्गो जहाज पर बम बरसाया...

More Articles Like This