भारत से हनीमून मनाने गया नवविवाहित जोड़ा दुबई में फंसा, परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

Must Read

New Delhi: हनीमून के दौरान दुबई में फंसे भारत के नवविवाहित जोड़े के परिवारों ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है. झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले अतुल उरांव और उनकी पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा अपने शादी के बाद की पहली यात्रा यानी हनीमून के दौरान दुबई पहुंचे हुए थे. जानकारी के मुताबिक, अतुल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारी हैं.

तनाव के कारण अचानक बदल गए हालात

दोनों ने 22 फरवरी 2026 को शादी की थी और 27 फरवरी को हनीमून मनाने दुबई गए थे. उनकी वापसी 4 मार्च को तय थी लेकिन खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण हालात अचानक बदल गए और वे वहीं फंस गए. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर खाड़ी देशों में भी दिखाई देने लगा. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे हजारों पर्यटक और यात्री फंसे. इसी बीच रांची का यह नवदंपति भी वहां रह जाने को मजबूर है.

हालात से टेंशन लेकिन फिलहाल सुरक्षित

अतुल उरांव ने कहा कि वे अपने जीवन के सबसे खास पल को मनाने दुबई आए थे लेकिन अचानक हालात बदल गए. उन्होंने बताया कि उड़ानों के रद्द होने की खबर मिलने के बाद चिंता बढ़ गई है. उनकी पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा ने कहा कि हालात से टेंशन है लेकिन फिलहाल वे सुरक्षित हैं. दोनों जल्द अपने घर लौटने की इच्छा रखते हैं.

दोनों परिवारों में चिंता का माहौल

रांची में दोनों परिवारों में चिंता का माहौल है. परिजन लगातार संपर्क में हैं और अंतरराष्ट्रीय हालात पर नजर बनाए हुए हैं. परिवार ने झारखंड सरकार से अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार और यूएई स्थित भारतीय दूतावास से समन्वय कर नवदंपति समेत खाड़ी देशों में फंसे झारखंडियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए.

इसे भी पढ़ें. ‘सैन्य संघर्ष से नहीं हो सकता किसी भी मुद्दे का समाधान’, मिडिल ईस्ट-यूक्रेन पर PM मोदी का बड़ा बयान

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This