बोको हरम पर कहर बनकर टूटे चाड के सैनिक, मारे गए 96 आतंकी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chad News: अफ्रीकी देश चाड के पश्चिमी हिस्से में शनिवार को बोको हरम के आतंकवादियों ने सैनिकों पर हमला किया था, जिसमें 17 सैनिक मारे गए. हालांकि सेना ने आतंकवादियों को हमले की जवाबी कार्रवाई भी की है. उन्‍होंने बताया कि उनके जवाबी कार्रवाई में बोको हरम को काफी नुकसान हुआ. इसके साथ ही उनके 96 आतंकी भी मारे गए हैं.

बता दें कि कुछ वर्ष पहले तक चाड की सेना ने बोको हरम के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर स्थिति को काफी सामान्य कर दी थी,लेकिन अब एक बार फिर से ये अपना सिर उठाने लगे हैं.

मारे गए 17 सैनिक

दरअसल, सेना के प्रवक्ता जनरल इसाक अचीख ने रविवार हमले ही जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को ‘चाड झील’ क्षेत्र में बोको हरम ने हमला किया था, लेकिन इसके बारे में विस्‍तार से उन्‍होंने कुछ नहीं बताया. हालांकि कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोको हरम के इस हमले में 17 सैनिको की मौत हुई है, जबकि आंतकियों को भी जबरदस्‍त नुकसान हुआ है. वहीं, इससे पहले भी ‘चाड झील’ क्षेत्र में बोको हरम तथा ‘इस्लामिम स्टेट इन अफ्रीका’ समेत विभिन्न आतंकी संगठनों के आतंकवादियों द्वारा हमला किया जा चुका है.

फ्रांस और अमेरिका का साथी है चाड

बता दें कि पिछले महीने चाड के एक सैन्य अड्डे पर हमले में 40 सैनिक मारे गये थे, जिसके बाद राष्ट्रपति महामात देबी इत्नो ने चाड झील क्षेत्र से बोका हरम के इन उग्रवादियों को उखाड़ फेंकने के लिए ऑपरेशन शुरू करने का आदेश दिया था. ऐसे में पश्चिम अफ्रीका के साहेल इलाके में तकरीबन 12 वर्षों से चल रहे जिहादी विद्रोह से लड़ने में मदद चाह रहे फ्रेंच और अमेरिकी सेनाओं के लिए चाड एक महत्वपूर्ण सहयोगी है.

इसे भी पढें:-जर्मन नागरिक को यूपी में 14 महीने जेल की सजा, 500 रूपये का लगा जुर्माना; जानिए क्या है मामला

 

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version