चार्ली के हत्यारे का वीडियो आया सामने, शूटर की सूचना देने वाले को इनाम की घोषणा, राइफल भी बरामद

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी व रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या में शामिल एक संदिग्ध की नई तस्वीरें और वीडियो फुटेज जारी कीं गई हैं. पुलिस ने जांच के दौरान एक राइफल भी बरामद किया है. इसी राइफल से चार्ली किर्क की हत्या को अंजाम देने की बात सामने आई है. FBI ने शूटर की सूचना देने वाले को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा भी की है.

भागते हुए वह कूद गया था छत से नीचे

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा कैमरों की फुटेज में एक युवक यूनिवर्सिटी कैंपस की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. गोली चलाने के बाद भागते हुए वह छत से नीचे कूद गया था. जो CCTV में कैद हो गई थी. वीडियो में संदिग्ध को सड़क पार करते और एक जंगली इलाके में जाते हुए भी देखा गया है. पुलिस ने उस जंगल से एक राइफल भी बरामद की है. पुलिस को शक है कि यह वही राइफल है, जिससे चार्ली किक की हत्या हुई.

संदिग्ध के हाथों के निशान और अन्य DNA सबूत मिले

पुलिस ने बताया कि उन्हें विश्वविद्यालय की इमारत पर संदिग्ध के हाथों के निशान और अन्य DNA सबूत मिले हैं. पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. FBI ने शूटर की जानकारी देने वाले को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर के इनाम देने की घोषणा भी की है और संदिग्ध सुरक्षा कैमरों की धुंधली तस्वीरें प्रसारित कीं हैं. इन तस्वीरों में संदिग्ध को काले रंग का लंबी बाजू का टॉप पहने, जिस पर ईगल और अमेरिकी ध्वज की तस्वीर है, धूप का काला चश्माए गहरे रंग की बेसबॉल टोपी पहने और एक बैकपैक लिए हुए दिखाया गया है.

चार्ली किर्क की हत्या किस मकसद से की गई?

अधिकारियों ने अभी तक संदिग्ध की पहचान नहीं की है और न ही इस बात का खुलासा किया है कि चार्ली किर्क की हत्या किस मकसद से की गई. राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें हत्यारे के मकसद के बारे में कुछ संकेत मिले हैं, लेकिन उन्होंने विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि हम आपको इसके बारे में बाद में बताएंगे. यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने जनता से मदद की अपील की और बताया कि जांचकर्ताओं को 7,000 से ज़्यादा सुझाव मिले हैं और 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है. कॉक्स ने कहा कि हम अभी जनता की मदद के बिना अपना काम नहीं कर सकते.

इसे भी पढ़ें. नेपाल में अंतरिम सरकार की मुखिया होंगी सुशीला कार्की, पूर्व राजा ने Gen-Z को दिया संदेश, कहा- मां जननी को पाना चाहते हो तो…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version