चीन के इस शहर में 24 घंटे में सालभर की बारिश, कई सड़कें-पुल क्षतिग्रस्त, चेतावनी जारी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China: चीन की राजधानी बीजिंग में बीते शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्‍खलन का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने शहर के 16 में से 10 जिलों के लिए लैंडस्‍लाइड और मलबा गिरने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ आने की संभावना है. मौसम विभाग ने ये चेतावनी केवल एक अनुमान नहीं बल्कि बीते सालों के अनुभव और ताजा हालात के आधार पर दी गई है. पिछले कुछ साल में उत्तरी चीन में बारिश के नए रिकॉर्ड बने हैं और इस बार भी स्थिति कुछ वैसी दिख रही है.

सालभर की बारिश 24 घंटे में

राजधानी बीजिंग से सटे औद्योगिक शहर बाओडिंग में हालात और भी चिंताजनक बने हुए हैं. यहां सिर्फ 24 घंटे में करीब 448.7 मिमी बारिश हुई, जो इस इलाके में लगभग पूरे साल में होने वाली बारिश के बराबर है. पश्चिमी बाओडिंग के यी इलाके में तेज बारिश के चलते अचानक बाढ़ आई, जिससे बिजली गुल हो गई और कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए. कुछ गांवों में तो हालात इतने खराब हैं कि प्रशासन को करीब 19,500 लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेजना पड़ा.

2023 के तूफान जैासे हालात

मौसम विभाग के अनुसार, ये बारिश कुछ-कुछ वैसी ही है जैसी साल 2023 में एक शक्तिशाली तूफान के दौरान बीजिंग में हुई थी. उस समय राजधानी में 140 साल का रिकॉर्ड टूट गया था. हाल के हालात को देखकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है और भारी राहत सामग्री भेजी जा रही है. केंद्रीय सरकार ने 23 हजार राहत किट, जिनमें कंबल और आपातकालीन सामान शामिल हैं, प्रभावित इलाकों में भेजी हैं.

जलवायु परिवर्तन की भी छाया?

वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के वजह से चीन के उत्तरी और आमतौर पर सूखे इलाकों में भी अब भारी बारिश की घटनाएं बढ़ रही हैं. साल 2023 में हेबेई प्रांत में सामान्य से 26 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई थी. यही ट्रेंड अब भी चलता दिख रहा है, जिससे वहां की बड़ी आबादी बाढ़ और लैंडस्‍लाइड जैसी प्राकृतिक आपदाओं का शिकार हो सकती है. .

बीजिंग प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधान रहें, खासकर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग. जहां पानी भर चुका है, वहां बचाव दल तैनात हैं और लगातार निगरानी की जा रही है. जिन इलाकों में भू-स्खलन की संभावना है, वहां पहले से ही चेतावनी जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें :- “संसद रत्न” से सम्मानित हुए 17 उत्कृष्ट सांसद, जानिए किन-किन सांसदों को मिला अवार्ड

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version