कोरोना के बाद नई बीमारी फैलाने के फिराक में चीन, खतरनाक फंगस के साथ दो गिरफ्तार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China crop fungus: चार साल पहले चीन के लैब से निकला कोरोना वायरस से अभी तक पूरी तरह से मुक्ति मिली ही नहीं है कि चीन ने नई साजिश रचना शुरू कर दिया है. दरअसल, अमेरिका में दो चीनी नागरिकों को एक ऐसे फंगस के साथ गिरफ्तार किया गया है जो दुनियाभर में काफी तबाही मचा सकते हैं. ये फंगस पहले किसानों के खेती को बर्बाद करते है और फिर इंसानों के शरीर को.

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ की एक खबर के अनुसार, अमेरिका में जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनका नाम जियान युनकिंग और लियू जुनयोंग है. इन दोनों लोगों को खतरनाक फंगस (कवक) के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं, इन पर वीजा के मामले में धोखाधड़ी का आरोप भी लगा है.

‘फ्यूजेरियम ग्रैमिनियरम’ फंगस

अमेरिका में पकड़े गए दोनों चीनी नागरिकों के पास से जो फंगस मिला है, उसका नाम ‘फ्यूजेरियम ग्रैमिनियरम’ है. यह गेहूं, चावल और मक्का जैसी फसलों में आसानी से फैलता है और जब यह एक बार फैल गया तो पूरी खेती को बर्बाद करके ही छोड़ता है. ऐसे में चीन के इस फंगस को चीनी हथियार के रूप में देखा जा रहा है और अब चीन पर भी कृषि आतंकवाद फैलाने का आरोप लगा है.

फसलों और इंसानों पर ‘फ्यूजेरियम ग्रैमिनियरम’ का प्रभाव

बता दें कि इस फंगस के लगने से फसलों की पत्तियां पीली पड़ने लगते हैं और जड़ें भी कमजोर होती हैं. वहीं, यदि यह इंसान के शरीर तक पहुंच जाए तो यह ‘लीवर’ को बुरी तरह प्रभावित करता है, जिसके चलते उल्टी होने लगती है.

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने बनाया था प्लान

हैरान करने वाली बात तो ये है कि अमेरिका में जो चीनी नागरिक पकड़े गए हैं वे दोनों गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हैं. इन दोनों ने पकड़े जाने के बाद पहले झूठ बोला, लेकिन सख्‍त पूछताछ के दौरान उन्‍होंने सच उगल दिया. दोनों ने बताया कि इस फंगस को मिशिगन यूनिवर्सिटी की लैब में शोध के लिए लाए थे. साथ ही उन्‍होंने इस बात को भी स्‍वीकार किया कि यह घातक फंगस है जो कि अमेरिका में तबाही मचा सकता है.

इसे भी पढें:-UNSC ने पाकिस्‍तान को आतंकी देश घोषित करने के बजाए सौंप दी ये जिम्‍मेदारी, भारत समेत कई देशों पर क्‍या पड़ेगा इसका प्रभाव?

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version