चीन में तूफान ‘विफा’ का कहर, 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं, सड़क पर दरक कर आए पहाड़

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Flooding: चीन में तूफान ‘विफा’ ने भीषण तबाही मचाई है और अब देश के दक्षिणी तट से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में ही कुछ ऐसी तस्‍वीरे भी सामने आई है, जिसे देखने के बाद पूरी दुनिया हैरान है. चीन के दक्षिण पश्चिम युनान प्रोविंस द्वारा साझा किए गए तस्‍वीरों में दिखाया गया है कि कैसे वहां के पहाड़ दरक कर सड़क पर आ जा रहे है, ऐसे में जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागते हुए नजर आ रहे है.

इस तूफान के चलते हांगकांग और चीन के कुछ हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं. तूफान हांगकांग, शेन्ज़ेन, झुहाई और मकाऊ के हवाई अड्डों पर दिन के अधिकांश समय के लिए उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी गईं.

बाढ़ में फसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर  

बता दें कि चीन के तंदौझेन में 21 जुलाई को तूफ़ान विफा के आने के बाद अग्निशमन अधिकारियों ने बाढ़ के पानी से दस लोगों को बचाया. इसके अलावा, चाइना फ़ायर की फुटेज में दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के छोटे से शहर तंदौझेन में एक छोटी नाव में सवार लोगों को बचाते हुए दिखाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, एक झींगा तालाब के आसपास बाढ़ का पानी बढ़ गया, जिससे 10 लोग फंस गए.

चाइना फ़ायर के मुताबिक, इलाके से परिचित लोगों ने समूह को बाढ़ के पानी से बाहर निकाला. इस दौरान अधिकारियों ने चेतावनी भी दी. उन्‍होंने कहा कि लगातार भारी बारिश हुई है, इसलिए मौसम की स्थिति पर ध्यान दें और निचले इलाकों को समय पर खाली कर दें.

140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हांगकांग में करीब 400 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे लगभग 80,000 यात्री प्रभावित हुए हैं. साथ ही कुछ हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गईं. वहीं, इससे पहले हांगकांग वेधशाला ने तूफ़ान का संकेत संख्या 10 जारी किया, जो इसकी सर्वोच्च चेतावनी थी. वेधशाला ने बताया कि तूफ़ान दोपहर में शहर के दक्षिण से गुज़रा. इस दौरान अधिकतम 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

इसे भी पढें:-तुर्की में गर्मी ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, सरकार से लेकर वैज्ञानिकों तक ने जारी की चेतावनी  

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version