शरीर से दुर्गंध आने पर जिम की मेंबरशिप रद्द, फीस लौटाया, मुआवजे भी दिया, सोशल मीडिया पर भडके यूजर

Beijing: चीन के हांगझोउ शहर में एक जिम ने अपने सदस्य की तेज शरीर की दुर्गंध (बॉडी ओडर) की शिकायतों के बाद उसकी मेंबरशिप रद्द कर दी. जिम ने बची हुई फीस वापस करते हुए उनसे दोबारा जिम नहीं आने का अनुरोध किया. यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोगों ने जिम के फैसले को अन्य ग्राहकों की सुविधा के लिए सही बताया, जबकि कई लोगों का कहना है कि शरीर की दुर्गंध कई बार चिकित्सीय कारणों से भी हो सकती है.

तीन साल की सदस्यता ली थी

ऐसे मामलों में अधिक संवेदनशील रवैया अपनाया जाना चाहिए. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शी नाम के व्यक्ति ने मई 2025 में करीब 6,388 युआन (लगभग 940 अमेरिकी डॉलर) देकर तीन साल की सदस्यता ली थी. लेकिन 20 जून को जिम ने उन्हें संदेश भेजकर मेंबरशिप समाप्त करने की जानकारी दी. जिम प्रबंधन ने बताया कि कई ग्राहकों ने लगातार शिकायत की थी कि वर्कआउट के दौरान शी के शरीर से आने वाली तेज दुर्गंध के कारण उन्हें असहजता होती है.

ट्रेडमिल का इस्तेमाल भी नहीं करते

कुछ सदस्य तो उन मशीनों और ट्रेडमिल का इस्तेमाल भी नहीं करते थे, जिनका उपयोग शी कर चुके होते थे. शिकायतों के बाद जिम ने पहले समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की. शी को भीड़ कम रहने वाले समय में आने और कोने की मशीनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई, लेकिन इसके बावजूद शिकायतें जारी रहीं. शी ने कहा कि उन्हें दूसरों की तुलना में अधिक पसीना आता है, लेकिन वे हर बार कई तौलिए साथ लाते थे और इस्तेमाल के बाद मशीनों को अच्छी तरह साफ भी करते थे.

पूरी सावधानी बरतने की बात कही

उन्होंने अपनी ओर से पूरी सावधानी बरतने की बात कही. शी की फिटनेस यात्रा भी प्रेरणादायक रही है. करीब दस साल पहले उनका वजन 125 किलोग्राम था, जिसे उन्होंने मेहनत से घटाकर 80 किलोग्राम कर लिया. तब से वह सप्ताह में पांच दिन नियमित रूप से जिम जाते रहे हैं. आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ. जिम ने शी को बची हुई सदस्यता के बदले 3,888 युआन (करीब 570 अमेरिकी डॉलर) वापस कर दिए. साथ ही मुआवजे के रूप में उन्हें किसी दूसरे जिम का तीन महीने का पास भी दिया गया.

इसे भी पढ़ें. पश्चिम एशिया संकट के समय दिखा भारत की डिप्लोमेसी का जलवा, पंचपदरा में बोले पीएम मोदी- राष्ट्रहित और राष्ट्र के नागरिकों का हित सर्वोपरि

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version