‘भारत हमारे सरजमीं में घुसकर मार रहा…’ रोया पाकिस्तान तो समर्थन में आया चीन

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China-Pakistan: आतंक को पनाह देने वाला मुल्‍क पाकिस्‍तान ने एक बार फिर भारत पर आरोप लगाया है. पाकिस्‍तान ने आरोप लगाया है कि भारत उसकी सरजमीं में घुसकर वहां के नागरिकों और आतंकवादियों को मार रहा है. वहीं, पाकिस्‍तान के इस आरोप पर चीन ने समर्थन किया है. चीन द्वारा कहा गया कि इस्लामाबाद द्वारा किए गए दावे ‘ध्यान देने योग्य हैं.’ चीन (China) के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मानकों का विरोध करते हैं.

जानिए क्‍या कहा चीन ने

चीन ने पाकिस्‍तान के नागरिकों और आतंकियों की हत्‍याओं में भारत की संलिप्‍तता के पाकिस्‍तान के आरोपों का समर्थन किया है. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बीजिंग आतंकवाद-निरोध पर दोहरे मानकों का विरोध करता है. चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया कि वह इस बात पर जोर देना चाहता है कि आतंकवाद मानवता का साझा दुश्मन है.

चीन ने कहा कि वह आतंकवाद-निरोध पर दोहरे मानकों का विरोध करता है, जिससे किसी को लाभ नहीं होता और इसका उल्टा असर ही दिखता है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि चीन आतंकवाद के सभी रूपों से संयुक्त रूप से लड़ने के लिए सभी देशों के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग को मजबूत करने पर बल देता है.

गौर करने वाली बात यह भी है कि भारत लगातार ही चीन पर आतंकवाद पर दोहरा मापदंड अपनाने और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों पर रोक लगाने के प्रयासों पर संयुक्त राष्ट्र में अड़ंगा डालने का आरोप लगाता रहा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठकों में कई ऐसे अवसर आए हैं, जब चीन ने इन आतंकवादियों पर प्रतिबंध के प्रस्तावों पर वीटो लगा दिया था. ऐसे में चीन की बातें खोखली साबित होती है साथ ही उसकी हरकतों से मेल भी नहीं खाता.

पाकिस्‍तान का दावा

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने पिछले दिनों दावा किया था कि उसके पास ‘भारतीय एजेंटों’ और पिछले वर्ष दो आतंकवादियों की हत्या के बीच संबंधों के ‘सबूत’ हैं. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह देश आतंकवाद का केंद्र रहा है और जो बोएगा वही काटेगा.

ये भी पढ़ें:- Budget 2024: बजट सत्र से पहले PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले चुनाव के बाद लाएंगे पूर्ण बजट

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version