China News: भारी बारिश से चीन में धंसा हाईवे का एक हिस्सा, 36 लोगों के मौत की खबर

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Highway Collapse in China: चीन के कई हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. इस बारिश के कारण चीन में बड़ा हादसा देखने को मिला है. दरअसल, चीन के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश के कारण एक हाईवे का एक हिस्सा ढह गया. इस वजह से सड़क पर चल रहीं गाड़ियां लुढ़कते हुए हुए नीचे गिर गईं . इस हादसे में कम से कम 36 लोगों के मौत होने की जानकारी सामने आई है.

इस घटना को लेकर मीझोउ शहर प्रशासन द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार ये हादसा बुधवार देर रात का है. बुधवार देर रात करीब 2 बजे हाईवे का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा ढह गया. इस हाईवे के हिस्से के ढहने से 23 वाहन एक गड्ढे में गिर गए. जिस वजह से करीब 30 लोगों के घायल होने की भी जानकारी निकल कर सामने आई है. चीन मीडिया के अनुसार गुआंगदोंग प्रांत के कुछ हिस्सों में करीब 2 हफ्तों से लगातार बारिश हो रही है. जिस वजह से बाढ़ की स्थिति सामने देखने को मिली है.

हाईवे के नीचे गाड़ियों का ढेर

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार विगत हफ्ते में प्रांत की राजधानी गुआंगझोऊ में एक भीषण तूफान आया था. इस तुफान में 5 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, बुधवार को लगातार बारिश के कारण हाईवे का एक हिस्सा ढह गया. जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ है. वहां के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें तेज आवाज सुनाई दी. इस हाईवे से ठीक नीचे एक बड़े गड्ढे से धुंआ निकलता दिख रहा था और आग लगी दिख रही थी. वहीं, घटनास्थल पर गाड़ियों का ढेर नजर आ रहा था.

कई इलाकों में शनिवार को आया था तूफान

चीनी मीडिया ने इस घटना की जो तस्वीरें दिखाई हैं, उसमें हाईवे से नीचे की ओर जाने वाली ढलान पर कारें भी देखी जा सकती हैं. जानकारी के अनुसार शनिवार को गुआंगझोऊ के इलाके में भयानक तूफान आया था. जिससे काफी तबाही देखने को मिली थी. तूफान के कारण 5 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे. सरकारी आंकड़ों की मानें तो इस तूफान से 140 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है. इस तूफान के कारण पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई थी.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से मच जाएगा हाहाकार, लाखों लोगों के ब्लॉक हो जाएंगे सिम; जानिए वजह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version