China-Taiwan conflict: ड्रैगन अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, ताइवान सीमा के पास पहुंचे 9 चीनी जहाज

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China-Taiwan conflict: चीन अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा, वह लगातार ताइवान को डराने और धकाने में लगा हुआ है. ऐसे में ही एक बार फिर ताइवान सीमा के पास 9 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLN) विमान को डिटेक्ट किया गया है. इसकी जानकारी राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने दी. उन्‍होंने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के पास चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की गतिविधियों में हलचल तेज हो रही है.

एक्स पर एक पोस्ट में, ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा, “आज सुबह 6 बजे (UTC+8) तक ताइवान के आसपास सक्रिय 9 PLAN जहाजों का पता लगाया गया था। हमने स्थिति की निगरानी की है और इस पर तुंरत प्रतिक्रिया दी है। उड़ान पथ का आज चित्रण प्रदान नहीं किया गया है और इस समय सीमा के दौरान ताइवान के आसपास कोई पीएलए विमान संचालन का पता नहीं चला।”

स्थिति पर रखी जा रही सख्त निगरानी

हालांकि मंत्रालय ने घटना में शामिल विमानों के प्रकार को नहीं बताया है, लेकिन उन्‍होंने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने का आश्वासन दिया है. दरअसल, ताइवान के ADIZ में PLA सैन्य विमानों और जहाजों से घुसपैठ असामान्य नहीं है, इस घुसपैठ से क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है, जो ताइवान और चीन के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनाव को दर्शाता है.

पहले भी डिटेक्ट किए थे 4 जहाज

वहीं, इससे पहले शनिवार को ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने क्षेत्र में चार PLAN जहाजों का पता लगाया था. मगर इसके किसी उड़ान की कोई जानकारी नहीं मिली. बता दें कि सीमा के पास ये ताजा मामला उस वक्‍त सामने आया है जब ताइवान बढ़ती क्षेत्रीय सुरक्षा के चिंताओं में डूबा हुआ है. हालांकि ताइवान का मुख्य भूमि चीन से अलग करने वाला ताइवान जलडमरूमध्य अक्सर विवाद का क्षेत्र रहा है. वहीं, बीजिंग ताइवान को एक अलग प्रांत के रूप में देखता है और द्वीप पर संप्रभुता का दावा करता है.

यह भी पढ़ें:-China Flood: चीन में ट्रॉपिकल तूफान ने मचाई तबाही, एक घर में मिट्टी धंसने से 11 लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version