चीन को US-फिलीपींस की दोस्ती नागवार, कहा- परिणाम भुगतने को रहें तैयार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Ultimatum: चीन और फिलीपींस के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. वहीं फिलीपींस का अमेरिका के साथ अच्‍छे संबंध है. फिलीपींस की वर्तमान नीतियों का प्रमुख उद्देश्य चीन से दूरी और अमेरिका के साथ अपने रिश्‍तों को मजबूत करना है. वहीं दूसरी तरफ चीन फिलीपींस केा अपने दबाव में रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है.

चीन फिलीपींस और अमेरिका की दोस्ती से नाखुश  

अमेरिका के साथ फिलीपींस की बढ़ती नजदीकियों से नाखुश चीनी विदेश मंत्री का बयान आया है. विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका द्वारा मध्यम दूरी की मिसाइलों की तैनाती को लेकर फिलीपींस को चेतावनी दिया है. वांग यी ने कहा कि इस तरह के कदम से क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है. दोनों देशों के मध्‍य जंग की स्थिति पैदा हो सकती है. कहा कि चीन और फिलीपींस के संबंध में पहले से ही खट्टास थी और अब अमेरिकी मिसाइलों की तैनाती आग में घी डालने का काम कर रही हैं. हालांकि वांग यी के इस बयान पर फिलीपींस के विदेश मंत्रालय या सैन्य अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

दोनों देशों में बढ़ रहा तनाव

लाओस की राजधानी विएंतियाने में शुक्रवार को हुए शिखर सम्मेलन के दौरान हुई एक बैठक में चीनी विदेश मंत्री वांग ने फिलीपींस के विदेश सचिव एनरिक मनालो से इस विषय में स्पष्ट बातचीत की. वांग यी ने बताया कि हाल ही में चीन ने फिलीपींस के साथ रेनाई जियाओ में मानवीय आपूर्ति के परिवहन और पुनःपूर्ति के लिए एक अस्थाई व्यवस्था की है. जिसका मकसद क्षेत्र की स्थिरता बनाए रखना है. बता दें कि जबसे चीन ने मनीला के विशेष आर्थिक क्षेत्र पर अपना दावा किया है तब से फिलीपींस और चीन के बीच तनाव की स्थिति भयंकर होती जा रही है.

सैन्‍य अभ्‍यास के लिए तैनात की गई थी मिसाइल

बता दें कि साल 2024 की शुरुआत में अमेरिका ने संयुक्त सैन्य अभ्यास के तहत फिलीपींस में टाइफून मिसाइल प्रणाली (टाइफून मिसाइल सिस्टम) तैनात की थी. हालांकि अभ्यास के दौरान उसका इस्‍तेमाल नहीं किया गया. मिलाइल कब तक फिलीपींस में रहेंगी, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें :- UN मुख्यालय में पहली बार रामकथा का आयोजन, रामचरितमानस का रस घोलेंगे मोरारी बापू

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version