ऐसा क्या छुपा रहें जिनपिंग कि ट्रंप के साथ मीटिंग की नही दिखाई तस्वीर और न ही दी कोई जानकारी

China-US Relation : काफी लंबे समय बाद चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बुसान में मुलाकात हुई. बता दें कि दोनों नेताओं के इस मुलाकात से दोनों देशों के रिश्ते बेहतर होते नजर आए. ये भी बता दें कि इसके पहले टैरिफ को लेकर चीन और अमेरिका के बीच भयंकर वॉर चली. ऐसे में जानकारी देते हुए बता दें कि बीजिंग की ओर से इस मीटिंग को लेकर किसी तरह की तस्वीर जारी नहीं की गई, जो कि जिनपिंग की सोच पर सवाल खड़ा करती है.

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति ने दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप के साथ मीटिंग की थी और साथ ही इस मुलाकात में दोनों के बीच कई मुद्दों पर सहमति भी बनी. बता दें कि इसको लेकर अमेरिका ने तस्वीरें जारी की थीं, लेकिन इसे लेकर चीन ने कोई तस्‍वीर साझा नही की. ऐसा माना जा रहा है कि जिनपिंग ने अपनी सख्त छवि बनाने के लिए ऐसा किया है, फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

व्हाइट हाउस ने ट्रंप-जिनपिंग की शेयर की तस्वीरें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के मुलाकात को लेकर व्हाइट हाउस ने ट्रंप और जिनपिंग की कुछ तस्वीरें जारी की थीं और इस तस्‍वीर में जिनपिंग एक अलग रूप में नजर आए. बता दें कि तस्वीरों में दोनों नेता अपने अधिकारियों के साथ आमने-सामने बैठे दिखाई दिए. इसके साथ ही एक तस्वीर में शी जिनपिंग आंखें बंद किए मुस्कुराते हुए और डोनाल्ड ट्रंप उनके सामने एक कागज थामे हुए हैं. इतना ही नही बल्कि इस मीटिंग के बाद ट्रंप ने चीन के मंत्रिमंडल का मजाक उड़ा दिया था. उन्होंने चीनी मंत्रियों को डरा हुआ बताया. ट्रंप ने ये भी कहा कि मैंने इतने डरपोक लोग नहीं देखे.

जानकारी देते हुए बता दें कि अमेरिका के टैरिफ से नाराज होकर चीन ने उसका सोयाबीन खरीदना बंद कर दिया था और जवाब में टैरिफ भी लगाया. फिलहाल मीटिंग के बाद अमेरिका ने चीन पर से टैरिफ घटा दिया था. वहीं चीन ने सोयाबीन की खरीद फिर से शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें :- भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- पीएम मोदी महान शख्स…

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This

Exit mobile version