गाजा के बाद अब इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के शहरों पर किया हमला, आईडीएफ ने की एयर स्ट्राइक की पुष्टि

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Attack Lebanon: इजरायल और हमास के बीच गाजा में शांति समझौता के बाद इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई शहरों पर भीषण हवाई हमले किए हैं, जिसकी पुष्टि इजरायल के डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईडीएफ ऑनलाइन के जरिए की गई है.

आईडीएफ द्वारा साझा जानकारी के अनुसार, इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया. हिजबुल्लाह के इन ठिकानों को पिछले साल तबाह कर दिया गया था.  हालांकि, फिर से इन्हीं ठिकानों का इस्तेमाल उपकरणों को बनाने के लिए किया जा रहा था.  इजरायल का कहना है कि ऐसा करके सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है.

हिज्बुल्लाह ने लेबनान के शीर्ष अधिकारियों को लिखा पत्र

इजरायली मीडिया के अनुसार, हमास ने इजरायल के स्टाफ सार्जेंट इते चेन के अवशेषों वाला ताबूत शव मंगलवार रात को आईडीएफ को सौंप दिया था. वह गाजा पट्टी में अमेरिकी नागरिकता वाले अंतिम मृत बंधक थे.

दूसरी ओर हिज्बुल्लाह ने लेबनान के शीर्ष अधिकारियों को एक लेटर लिखा है. इस लेटर में हिज्बुल्लाह ने इजरायल के साथ वार्ता करने के बजाय युद्धविराम के नियमों का अनुसरण करने के लिए मजबूर करने का आग्रह किया है.  हिज्बुल्लाह ने यह लेटर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और संसद अध्यक्ष को लिखा है.

हथियारों को लेकर नहीं झुकना चाहिए

हिज्बुल्लाह ने कहा है कि “हथियारों के एकाधिकार के संबंध में सरकार के जल्दबाजी में लिए गए फैसले” ने इजरायल को स्थिति का फायदा उठाने का मौका दिया है. हथियारों के मुद्दे पर देश के अंदर चर्चा की जानी चाहिए. हथियारों को लेकर इजरायल या किसी अन्य विदेशी मांग के आगे नहीं झुकना चाहिए था.

हथियार डालने पर बनी सहमति

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जो सीजफायर प्लान पेश किया था, उसके तहत ना केवल बंधकों और कैदियों की रिहाई बल्कि हथियार डालने की बात पर भी सहमति बनी थी. दरअसल, इस पूरे पीस प्लान में अहम मुद्दा हथियार डालना था. वहीं इजरायल का कहना है कि अगर इन समूहों की तरफ से हथियार नहीं हटाए गए, तो हमले फिर से शुरू हो जाएंगे.

इसे भी पढें:-भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- पीएम मोदी महान शख्स…

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version