‘जिनपिंग मुझसे मिलते ही बहुत खुश होंगे’, बीजिंग यात्रा से पहले ट्रंप के बदले सुर, ईरान को हथियार भेजने का लगाया था आरोप

China-US Relation: चीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर अब बदल गए हैं. ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मुझे बीजिंग में मिलते ही बहुत खुश होंगे. बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चीन ने अमेरिका को खुली धमकी दी थी. इसी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति अब चीन को बहला रहे हैं. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज को स्थायी रूप से खोल रहा हूं.

चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से तल्ख जवाब

मैं यह चीन के लिए भी और पूरी दुनिया के लिए भी कर रहा हूं. ट्रंप का ये बयान तब आया है, जब दो दिन पहले उन्होंने चीन को ईरान की मदद के नाम पर आड़े हाथों लिया था और इस पर चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से तल्ख जवाब आया था. हालांकि अब ट्रंप के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मुझे बीजिंग में मिलते ही बहुत खुश होंगे.

टाल दी थी अपनी यात्रा 

ट्रंप का मई 2026 में चीन दौरा तय हो चुका है. ऐसे में ट्रंप चाहते हैं कि कुछ भी ऐसा न हो, जिससे उनकी यात्रा पर असर हो. उन्होंने ईरान युद्ध के दौरान पहले अपनी यात्रा टाल दी थी और अब वे इसे नहीं टालना चाहते. केवल कुछ दिन पहले ट्रंप ने चीन को 50 फीसदी टैरिफ की धमकी दी थी. आरोप था कि चीन ईरान को हथियार भेज रहा है. चीन ने इसे बेबुनियाद बताते हुए साफ चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका टैरिफ लगाता है तो हम भी जवाबी कार्रवाई करेंगे.

चीन ने की थी अमेरिका की तीखी आलोचना 

होर्मुज ब्लॉकेड को लेकर भी चीन ने अमेरिका की तीखी आलोचना की थी. अब अचानक ट्रंप का सुर बदल गया. वे कह रहे हैं कि चीन होर्मुज खुलने से बहुत खुश है और बीजिंग ने ईरान को हथियार नहीं भेजने का वादा किया है. ट्रंप मई 14-15 को होने वाले अपने ऐतिहासिक चीन दौरे से पहले रिश्ते सुधारना चाहते हैं. होर्मुज का मुद्दा अभी भी संवेदनशील है. ईरान-युद्धविराम के बीच तेल की सप्लाई और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ रहा है.

कोई स्थायी समझौता संभव नहीं

ट्रंप जानते हैं कि चीन के बिना कोई स्थायी समझौता संभव नहीं. इसलिए वे अब मीठी बातें कर रहे हैं. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि चीन और अमेरिका बहुत अच्छे तरीके से साथ काम कर रहे हैं. चीन की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

इसे भी पढ़ें. PM Modi: आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version