विदेश मंत्री एस जयशंकर से चीन के राजदूत ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India China Relation: पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव चलता रहा है. इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी राजदूत शु फेइहोंग से मुलाकात की. इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों में स्थिरता लाने एवं इसमें प्रगति के ‘‘साझा हित” पर ध्यान केंद्रित करने का रहा.

इसी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के दूतों से भी अलग-अलग मुलाकात की. इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, “आज शाम चीन के राजदूत शु फेइहोंग से मुलाकात की. हमारे द्विपक्षीय संबंधों में स्थिरता लाने और इसमें प्रगति के ‘साझा हित’ पर चर्चा की. उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.”

कई महीनों से रिक्त था चीनी राजदूत का पद

जानकारी दें कि काफी समय से चीनी राजदूत का पद खाली था. करीब 18 महीने बाद चीनी राजदूत शु फेइहोंग दिल्ली पहुंचे हैं. यह अंतराल विगत 4 दशकों का सबसे लंबा अंतराल रहा है. बता दें कि चीनी राजदूत शु फेइहोंग ने विगत 31 मई को कई नवनियुक्त विदेशी दूतों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया था.

विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद चीनी राजदूत ने बताया कि वह चीन-भारत संबंधों के विकास को ‘‘सही दिशा” में आगे बढ़ाने के लिए भारतीय पक्ष के साथ काम करने को उत्सुक हैं.

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चीनी राजदूत ने एक पोस्ट साझा की और लिखा कि आज विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. हमने चीन-भारत संबंधों और साझा हितों के अन्य मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. चीन-भारत संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भारतीय पक्ष के साथ काम करने को उत्सुक हूं.

चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं हो सकते

उल्लखनीय है कि पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिविधियों को लेकर चीन और भारत के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं. इस बीच 18 महीने की असामान्य विलंब के बाद शु की नियुक्ति हुई है. बता दें कि जून 2020 में गलवान घाटी में भीषण झड़प के बाद दोनों देशों के बीच और तनाव बढ़ गया है. इस मामले में भारत का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति स्थापित होने तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते.

यह भी पढ़ें: Pakistan News: UN में भारत ने लगाई पाकिस्तान को लताड़, कश्मीर को लेकर कही ये बड़ी बात

Latest News

फतेहपुरः MLC चुनाव के दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, हाथापाई का वीडियो वायरल

MLC Election: फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के विजयीपुर विकासखंड में MLC चुनाव की वोटिंग के दौरान समाजवादी...

More Articles Like This

Exit mobile version